Wednesday, September 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने किशाऊ परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किएकिशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीकिसानों से जुड़े प्रत्येक विषय को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ लिया जाना आवश्यक : मोहन लाल कौशिकमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फरीदाबाद में आयोजित भव्य गणेश महोत्सव में हुए शामिलसीएम अनाउंसमेंट, निरोगी हरियाणा और समाधान शिविरों की बारीकि से मॉनिटरिंग करें सीएमजीजीएः मुख्यमंत्री नायब सैनीएनसीआर में 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में होंगे स्थापित : परिवहन मंत्री अनिल विजहरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने की गणेश उत्सव में भागीदारी और दी शुभकामनाएंहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पगड़ी पर बयान पर जवाब,नकली पगड़ी बोलकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने किया गुरुओं का अपमान
Bachon Ke Liye

बंसी, भजन व हुड्डा से बिगाड़ी, कहीं मनोहर से न बिगड़ जाए : राव इंद्रजीत

September 26, 2018 06:00 AM

COURTESY NBT SEPT 26

रेवाड़ी के गांव पाल्हवास में हुई जनसभा, माला पहनाकर केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत
जनसभा में राव इंद्रजीत को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी•एक संवाददाता, रेवाड़ी

 

केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र के साथ भेदभाव हुआ है। पूर्व सीएम बंसीलाल, भजनलाल व हुड्डा से उनकी बिगाड़ चुकी है। अब डर है कि कहीं मनोहर लाल से न बिगड़ जाए। सभा में राव को सीएम बनाने की मांग भी उठी।

मंगलवार को गांव पाल्हावास में आयोजित जनसभा में उन्होंने सीएम मनोहर लाल की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस की भर्ती में पहली बार दक्षिणी हरियाणा को महत्व मिला। दक्षिणी हरियाणा से 2205 युवकों को जहां पुलिस में नौकरी मिली, वहीं पूरे हरियाणा में 2245 युवा पुलिस में भर्ती हुए। इससे साफ पता चलता है कि हमारे पास टैलंट की कोई कमी नहीं है। राव ने कहा कि कहते हैं कि 13 साल में कूड़े के भी दिन फिर जाते हैं। हरियाणा बने आज 62 साल हो गए हैं तो फिर दक्षिणी हरियाणा का नंबर क्यों नहीं आ सकता। सीएम का पद कांटों का ताज है। हो सकता है हम अभी तक अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए तो इसका मतलब यह नहीं कि आगे भी सफल नहीं होंगे। हमारी उम्मीद अभी भी जिंदा है, टूटी नहीं है। जनता सरकार बनाती है, लेकिन मुख्यमंत्री पार्टी बनाती है।

इस मौके पर जनसभा के संयोजक अनिल पाल्हवासिया द्वारा रखे गए मांग पत्र के जवाब में राव इंद्रजीत ने कहा कि भारी वर्षा के चलते क्षतिग्रस्त हुई फसल को मुआवजा दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। जनसभा में विधायक बिमला चौधरी पटौदी, विधायक ओमप्रकाश नारनौल, विधायक बिक्रम सिंह यादव कोसली, गुरुग्राम की चेयरमैन मधु आजाद व उप चेयरमैन अनिल यादव आदि प्रमुख रूप से

उपस्थित थे।

‘राव को सीएम देखना चाहती

है जनता’

जनसभा में राव इंद्रजीत को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग वक्ताओं ने उठाई। विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता राव को सीएम देखना चाहती है। जनसभा में इसी आशय से जुड़ी रागनी गायक नरदेव ने रागनी प्रस्तुत की। जिसमें कहा गया कि-‘हरियाणा में राज बनेगा इंद्रजीत का’।

Have something to say? Post your comment