Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Health

दिल की धमनियों के छेद भरेगी डिवाइस

September 16, 2018 06:29 AM

cursTEY NBT SEPT 16

दिल की धमनियों के छेद भरेगी डिवाइस


इसके साइड इफेक्ट्स देखने में नहीं आए हैं•विशेष संवाददाता, नई दिल्ली

 

अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने पहली बार एक ऐसी डिवाइस को मंजूरी दी है जिसने दिल की धमनियों के छेद को भरने में कामयाब पाई है। यह डिवाइस एक स्टेंट की तरह है जो छिद्र के स्थान को एक तरह से लॉक कर देती है और धमनियों से खून का रिसाव बंद हो जाता है। अपने परीक्षणों में एफडीए ने इसे कामयाब पाया है। दिल की धमनियों में कई बार एंजियोप्लास्टी से दौरान बैलून के फुलाव से छेद होने का खतरा रहता है। इस तरह के छेद को भरना आसान नहीं होता। एफडीए का कहना है कि इस डिवाइस को कैथेटर की मदद से प्रभावित स्थान पर पहुंचाया जाता है जो छेद को लॉक कर देती है। फिलहाल इसके साइड इफेक्ट्स देखने में नहीं आए हैं। इस डिवाइस को मंजूरी मिलने से अमेरिका के साथ ही और देशों में भी इस तरह के मामलों से निपटना आसान होगा। इस तरह के छेद एंजियोप्लास्टी से आमतौर पर नहीं होते। अगर ऐसा हो गया तो वह जानलेवा भी साबित हो सकता है।

Have something to say? Post your comment