Thursday, October 22, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• सरकार 24 फसलो की MSP देने की बात कहती है लेकिन सरकार हरियाणा में 24 फसलो के नाम बताएं -- जस्सी पेटवाड़ • मैं बिजली निजीकरण के खिलाफ, विभाग ने विनियामक के आगे पूरी दृढ़ता से इसका विरोध किया, इसके खिलाफ हम आखिरी सिरे तक जाएंगे" : ऊर्जा मंत्री अनिल विज • भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे, जनता को घोषणाएं नहीं, जवाब चाहिए : कुमारी सैलजा • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव • बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर राज्य सरकार की है 'जीरो टॉलरेंस' की नीति • पुलिस शहीदी दिवस के अवसर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, हरियाणा पुलिस के 88 शहीद जवानों के बलिदान को किया नमन • हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा • पंचकूला में धूमधाम से मनाया दशहरा महोत्सव, 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र
Entertainment

चंडीगढ़ःफिल्म धड़क के प्रमोशन में ईशान खट्टर के साथ पहुंची जाह्नवी कपूर

July 16, 2018 05:26 PM

चेहरे पर एक्साइटमेंट, होठों पर मुस्कान लिए हुए दो युवा एक्टर ईशान खट्‌टर और जाह्नवी कपूर। सोमवार को यह दोनों एक्टर शहर में एक इवेंट के लिए पहुंचे। हालांकि ईशान अौर जाह्नवी चंडीगढ़ विजिट पर थोड़ा नर्वसनेस दिखे। उन्होंने लेकिन अपने मन की इस झिझक को जाहिर ही नहीं होने दिया। बातचीत मेें अपनी शहर की विजिट पर बात की। ईशान बोले-पहले भी यहां आया हूंं। एक्साइटिंग बनी है मेरी विजिट। मेरे नसीब में यहां का खुशनुमा मौसम रहा है। जैसा अभी चिल्डआउट मौसम है। हालांकि मैंने शहर को इतना देखा नहीं है। मगर यहां की खूबसूरती के बारे में पता है। ग्रीनरी काफी बढ़िया है। देश के पसंदीदा शहरों में चंडीगढ़ भी शामिल है। जाह्नवी की पहली विजिट थी। बोलीं-बचपन में पंजाब आना हुआ था। उस समय यहां आना नहीं हुअा। एक दिन का ही वक्त है हमारे पास। इसलिए, यहां पर दोनों ने पंजाबी फूड ट्राई करना है। वहीं एक खास रिक्वेस्ट पर दोनों ने अपनी फिल्म के टाइटल ट्रैक पर रोमांटिक कपल डांस करके दिखाया।

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म धड़क के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में यह उनकी पहली फिल्म है। जाह्नवी अपनी इस फिल्म को लेकर काफी खुश हैं और वह लगातार मेहनत कर रही हैं। जाह्नवी कहती हैं कि बचपन से ही उन्हें फिल्मों का शौक रहा है और उन्होंने खूब फिल्में देखी हैं।

 

जाह्नवी बताती हैं कि उनके परिवार में बोनी कपूर सबसे फिल्मी इंसान हैं। वह काफी फिल्मी चीजें करते रहते हैं हमेशा। उन्होंने यह भी बताया कि बोनी कपूर सबसे रोमांटिक चीजें किया करते थे और वह सबसे रोमांटिक रहे हैं। उनकी वजह से ही जाह्नवी ने फिल्मों को लेकर दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी थी। बाद में उन्होंने एक्टिंग का कोर्स किया और फिर फिल्मों में आने का निर्णय लिया। बता दें कि जाह्नवी की चाहत हमेशा से रही कि वह फिल्मों में आएं और इसलिए उन्होंने बचपन से ही फिल्में देखना और फिल्मी सेट पर जाना शुरू कर दिया था। जाह्नवी की फिल्म 20 जुलाई को रिलीज़ होने जा रही है जिसमें शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की भी अहम भूमिका है।

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली एक्टर ट्राइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा