Friday, November 20, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में 1857 आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक में पत्रकारों का किया स्वागत • मगलवार देर शाम पंचकुला पहुंचे मुख्यमंत्री ,नायब सिंह सैनी मोरनी (पंचकूला) में हुई सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात कर जाना उनका कुशलक्षेम चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा • समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत और अभिनंदन को लेकर करनाल में व्यापक तैयारियां : डॉ. अर्चना गुप्ता • शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज • सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत • असम और हरियाणा के अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम करेंगे परस्पर सहयोग एवं समन्वय • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगमः सांसद संजय भाटिया
Bachon Ke Liye

मनोहर लाल ने आज गुरुग्राम के विधायक उमेश अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय श्री मोतीराम अग्रवाल के स्वर्गवास पर गहरा दुख जताया।

April 24, 2017 10:09 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज गुरुग्राम के विधायक उमेश अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय श्री मोतीराम अग्रवाल के स्वर्गवास पर गहरा दुख जताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि श्री मोतीराम अग्रवाल के निधन को वे व्यक्तिगत क्षति मानते हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोतीराम अग्रवाल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। साथ ही श्री मनोहर लाल ने कामना की कि प्रभु इस परिवार को यह क्षति सहने की शक्ति प्रदान करे और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।
    मुख्यमंत्री के साथ विधायक उमेश अग्रवाल के परिजनों को अपनी शोक संवेदना प्रकट करने उनके गुरुग्राम स्थित निवास स्थान पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा की मुख्य संसदीय सचिव श्रीमति सीमा त्रिखा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार दीपक मंगला, सेवानिवृत आईएएस अधिकारी एस पी गुप्ता भी पहुंचे थे।

Have something to say? Post your comment