Monday, May 04, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बस पलटी, 40 यात्री घायलबंगाल में कल वोटो की गिनती, चुनाव आयोग ने तैनात किए 432 ऑब्जर्वरदिल्ली के विवेक विहार में आग की घटना बेहद दुखद, अमित शाह ने जताया शोकबंगाल: बीजेपी नेता सुभाष सरकार का दावा, जीतेंगे 170-180 सीटेंजैपनीज पार्क में बने भगवान परशुराम की 121 फुट की भव्य प्रतिमा : डॉ. अरविंद शर्मापंजाब का ओबीसी समाज एकजुट हो जाओ, अगली बार सरकार भाजपा की होगी : श्री नायब सिंह सैनी पंजाब में भाजपा की सरकार बनाओ ,हरियाणा में लागू सभी योजनाएं पंजाब में भी लागू कर देंगे : श्री नायब सिंह सैनीरतिया के पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा भाजपा में शामिल हुए ,प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुए शामिल
 
Bhavishya

अब पीएफ से दे सकेंगे घर की ईएमआई

February 25, 2017 05:32 AM

 COURSTEY DAINIK  TRIBUNE FEB25

अब पीएफ से दे सकेंगे घर की ईएमआई
नयी दिल्ली (एजेंसी) : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कर्मचारियों के लिए बहुचर्चित योजना लेकर आया है। ईपीएफओ अपने करीब चार करोड़ सदस्यों के लिए अगले माह आवास योजना की शुरुआत करेगा। इस योजना में ईपीएफओ सदस्य घर खरीद करने के लिए अपने ईपीएफ खाते से ईएमआई दे सकेंगे। बताया जा रहा है कि इस स्कीम को आठ मार्च के बाद किसी भी समय पेश किया जा सकता है। आठ मार्च तक पांच राज्यों के चुनाव समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि योजना के तहत ईपीएफओ अपने सदस्यों के लिए सहायता प्रदाता के रूप में काम करेगा। जानकारी के मुताबिक, ईपीएफओ के ग्राहक सदस्यों के साथ-साथ उनके नियोक्ताओं को एक ग्रुप हाउसिंग सोसायटी बनाने की जरूरत होगी जो आगे बैंकों एवं बिल्डरों अथवा विक्रेताओं से गठजोड़ करेंगे ताकि सदस्य घर खरीद सकें

 
Have something to say? Post your comment