Wednesday, November 25, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• अम्बाला:बलदेव नगर के पंचायती गुरुद्वारा में लिफ्ट गिरने से एक महिला बुरी तरह से घायल हुई, रीढ़ की हड्डी टूटी, टाँग में फैक्चर • गोवा फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता पंकज झा ने हरियाणा पवेलियन का किया दौरा • काशी में देव दीपावाली की हुई शुरूआत, घाटों पर दीप जलाना शुरू • पंजाब के मोगा में 8 दिसंबर को होगी एनडीए की पहली बड़ी रैली • वैभव ने लिस्ट A में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, 52 गेंदों में लगाई डबल सेंचुरी • काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली, गंगा घाट 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे • 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, सरकार से विमान भेजने की मांग • काशी में देव दीपावली का भव्य उत्सव, आज 11 लाख दीयों और 2100 ड्रोन से सजेगा आसमान
Haryana

सीएलएफ लिटराटी-2026 में 5-6 दिसंबर को चंडीगढ़ में जुटेंगी जानी मानी साहित्यिक हस्तियां, प्रख्यात व्यक्तित्व और अनुभवी विचारक:डॉ. सुमित्रा मिश्रा

November 25, 2026 12:36 PM
चंडीगढ़ लिटफेस्ट (सीएलएफ) लिटराटी-2026 का 14वां संस्करण 5 और 6 दिसंबर को चंडीगढ़ के सुखना लेक स्थित लेक क्लब में आयोजित किया जाएगा। चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी (सीएलएस) की ओर से आयोजित इस वार्षिक साहित्यिक महोत्सव में देश के प्रतिष्ठित लेखकों, सांस्कृतिक हस्तियों, विद्वानों, वरिष्ठ पत्रकारों, राजनीतिक नेताओं और अनुभवी विचारकों का जमावड़ा लगेगा। दो दिवसीय इस आयोजन में विचारोत्तेजक संवाद, साहित्यिक चर्चाएं और सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी।
 
महोत्सव से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी की चेयरपर्सन और सीएलएफ लिटराटी की फेस्टिवल डायरेक्टर डॉ. सुमिता मिश्रा, आईएएस ने कहा कि "यह महोत्सव एक ऐसा जीवंत मंच तैयार करने का प्रयास है, जहां साहित्य, संस्कृति, इतिहास और समकालीन विचार एक साथ मिलते हैं। विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ सार्थक संवाद के माध्यम से हमारा उद्देश्य बौद्धिक सहभागिता को बढ़ावा देना, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाना और पाठकों तथा युवाओं को शब्दों की परिवर्तनकारी शक्ति को समझने के लिए प्रेरित करना है।"
 
एक प्रतिष्ठित लेखिका और द‌द्विभाषी कवयित्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष के महोत्सव की थीम 'द पावर ऑफ वर्ड्स' (शब्दों की शक्ति) रखी गई है। उन्होंने कहा कि महोत्सव में साहित्य, इतिहास, संस्कृति, आध्यात्मिकता, राजनीति, प्रदर्शन कलाओं और समकालीन सामाजिक मुद्दों पर विशेष रूप से तैयार किए गए सत्रों के माध्यम से रोचक चर्चा होगी। इन सत्रों में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां हिस्सा लेंगी।
 
डॉ. मिश्रा के अनुसार, सीएलएफ लिटराटी के 14वें संस्करण के पहले दिन यानी 4 दिसंबर को शाम 5:30 बजे टैगोर थिएटर में विशेष उ‌द्घाटन संध्या का आयोजन होगा। इसमें प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन हरप्रिया बैंस 'लिट-एरली हिलेरियस' टाइटल से अपनी प्रस्तुति देंगी, जो समारोह में सांस्कृतिक रंग भरेगी।
उ‌द्घाटन सत्र 'द पावर ऑफ वर्डस' के साथ होगा। इस सत्र में डॉ. सुमिता मिश्रा, आईएएस स्वागत भाषण देंगी, जबकि साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक उद्घाटन संबोधन करेंगे।
 
दूसरे दिन के प्रमुख आकर्षणों में 'नृत्य और नवरसः द लैंग्वेज ऑफ डांस' सत्र शामिल होगा। इसमें पद्म विभूषण से सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त शास्त्रीय नृत्यांगना डॉ. सोनल मानसिंह पत्रकार प्रिया सहगल के साथ बातचीत करेंगी। इस सत्र में भारतीय शास्त्रीय नृत्य के दार्शनिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक पहलुओं के साथ समकालीन समाज में इसकी प्रासंगिकता पर चर्चा होगी।
 
'मनी मैटर्सः अचीविंग फाइनेंशियल फ्रीडम' सत्र में वित्तीय विशेषज्ञ, लेखिका और वित्तीय शिक्षा विशेषज्ञ मोनिका हलन पत्रकार एवं लेखिका ज्योत्सना मोहन के साथ बातचीत करेंगी।
 
इसके बाद 'बिटवीन वर्स एंड वॉयस' सत्र में कवियों और साहित्यिक हस्तियों का जमावड़ा लगेगा। इसमें तमिल की प्रतिष्ठित कवयित्री एवं लेखिका और लोकसभा सांसद डॉ. थमिझाची थंगापांडियन, लेखक, स्तंभकार एवं सूफी वि‌द्वान अफ्फान यसवी और प्रसिद्ध लेखिका, कवयित्री एवं शिक्षाविद नोमिता कपूर साहित्यिक संवाद करेंगी।
 
दिन का एक अन्य महत्वपूर्ण आकर्षण 'बुक बज' होगा। इसके तहत लेखक और जानी मानी इमोशनल वेलनेस विशेषज्ञ संगीत शर्मा की नई पुस्तक 'पियरे जेनरे द लेगेसी ऑफ चंडीगढ़' का विमोचन किया जाएगा।
 
5 दिसंबर को होने वाले अन्य सत्रों में 'पंजाब-एक्सप्लोरिंग स्पिरिचुअलिटी एंड हिस्ट्री' शामिल है। इसमें वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक रूपिंदर सिंह, उपन्यासकार एवं स्तंभकार चेतना कीर और उपन्यासकार एवं साहित्यिक विद्वान सकून सिंह हिस्सा लेंगे। इस सत्र में लेखिका एवं पुस्तक समीक्षक अराधिका शर्मा उनके साथ बातचीत करेंगी।
 
डॉ. मिश्रा ने बताया कि एक अन्य सत्र 'टेल ऑफ टू वल्र्ड्स' में सुप्रिया बंसल और उपन्यासकार, स्तंभकार एवं साहित्यिक समीक्षक नील कमल पुरी हिस्सा लेंगी। इस सत्र में शिक्षाविद और साहित्यिक शोधकर्ता उर्वी शर्मा उनके साथ बातचीत करेंगी।
 
'द इंटरसेक्शन ऑफ लिटरेचर एंड मीडिया' सत्र में प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक एवं संपादक जय प्रकाश पांडे और प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थान प्रभात प्रकाशन का नेतृत्व करने वाले प्रकाशक प्रभात कुमार शामिल बदलते संबंधों पर चर्चा होगी। होंगे। वरिष्ठ पत्रकार शायदा उनके साथ बातचीत करेंगी। इस दौरान साहित्य और मीडिया के बीच
 
एक अन्य रोचक सत्र 'ब्रेकिंग बैरियर्स एंड रीडिफाइनिंग बाउंड्रीज' में डॉ. सुमिता मिश्रा, आईएएस वरिष्ठ राजनीतिक पत्रकार प्रिया सहगल के साथ बातचीत करेंगी। डॉ. मिश्रा हरियाणा में उनके नेतृत्व में शुरू की गई विभिन्न आधुनिक प्रशासनिक पहलों के बारे में बताएंगी, जिनसे भूमि सुधार, स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण विकास हुआ। इस सत्र में डॉ. मिश्रा की साहित्यिक यात्रा और रचनात्मक गतिविधियों को भी प्रस्तुत किया जाएगा।
 
महोत्सव में 'द अल्केमी ऑफ डिजायरः व्हाट एंशिएंट इंडिया न्यू अबाउट लव' सत्र भी होगा। इसमें लंदन की लेखिका, मिथक विशेषज्ञ और नैरेटिव प्रैक्टिशनर सीमा आनंद हिस्सा लेंगी। कामसूत्र की प्रामाणिक विशेषज्ञ मानी जाने वाली सीमा आनंद के साथ पुरस्कार विजेता प्रकाशन क्षेत्र की पब्लिशिंग प्रोफेशनल लिपिका भूषण बातचीत करेंगी। इस चर्चा में प्रेम, रिश्तों और इच्छाओं को लेकर प्राचीन भारतीय दृष्टिकोण पर विचार किया जाएगा।
 
6 दिसंबर को होंगे प्रमुख सत्र
 
महोत्सव का समापन दिवस यानी तीसरा दिन 6 दिसंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस दिन का पहला सत्र 'अनअर्थिग हर स्टोरीः एंशिएंट वॉयसेज ऑफ इंडियन वुमन' होगा। इसमें लेखिका, शोधकर्ता एवं शिक्षाविद डॉ. नम्रता चतुर्वेदी और उपन्यासकार एवं कवि मुकुल कुमार हिस्सा लेंगे। कम्युनिकेशन स्ट्रेटजिस्ट प्रीति चौधरी उनके साथ बातचीत करेंगी। इस सत्र में भारत की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक परंपराओं में महिलाओं के योगदान तथा उन आवाजों पर चर्चा होगी, जिनके बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है।
 
'आई विटनेसः इंडिया थ्रू द कॉरिडोर्स ऑफ पावर' सत्र में वरिष्ठ पत्रकार एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी, वरिष्ठ पत्रकार विपिन पब्बी के साथ बातचीत करेंगे। इसमें लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता के विभिन्न ढांचों और उनकी कार्यप्रणाली पर चर्चा होगी।
 
'द मास्टरशेफ्स मंत्राज' सत्र में सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया लेखिका अन्नू रानी शर्मा के साथ बातचीत करेंगी। इसमें पाक कला की दुनिया और खाना बनाने की कला से जुड़े अनुभव साझा किए जाएंगे।
 
'इंडिया ऑब्जर्व्हः द इंटरप्ले ऑफ पावर एंड पॉलिटी' सत्र में जाने-माने पत्रकार सईद नकवी और पुरस्कार विजेता पत्रकार, लेखिका, स्तंभकार एवं टेलीविजन एंकर ज्योत्सना मोहन हिस्सा लेंगी। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक रशीद किदवई उनके साथ बातचीत करेंगे। इस सत्र में भारत के राजनीतिक परिदृश्य तथा सत्ता और शासन की गतिशीलता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे जाएंगे।
 
'कविता कलश' सत्र में हिंदी के प्रतिष्ठित कवि माधव कौशिक, ओम निश्चल और कुमार विनोद शामिल होंगे। सुनीता कुमारी उनके साथ बातचीत करेंगी।
 
'द स्टोरीज वी वियर, द हिस्ट्रीज वी इनहेरिट' सत्र में प्रतिष्ठित राजनयिक लक्ष्मी मुर्देश्वर पुरी हिस्सा लेंगी। पत्रकार एवं लेखिका अराधिका शर्मा उनके साथ बातचीत करेंगी। इसमें पहनावे और पहचान के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा होगी।
कार्यक्रम में 'गल्लां सिनेमा दियां सत्र भी शामिल होगा। इसमें संगीतकार जयदेव कुमार, वरिष्ठ अभिनेत्री निर्मल ऋषि और गीतकार बाबू सिंह मान पंजाबी सिनेमा, संगीत और इसकी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े अपने विचार साझा करेंगे।
 
'नैरेटिव्स ऑफ इंडिया-एन इंडोफाइल्स पर्सपेक्टिव' सत्र में फ्रांस के पत्रकार, लेखक एवं टिप्पणीकार फ्रांस्वा गाँतिए हिस्सा लेंगे। वरिष्ठ पत्रकार मनराज ग्रेवाल शर्मा उनके साथ बातचीत करेंगी।
 
महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण 'जुस्तजू जिसकी थी' सत्र होगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त फिल्म निर्माता, चित्रकार और सांस्कृतिक विचारक मुजफ्फर अली हिस्सा लेंगे। पद्मश्री से सम्मानित मुजफ्फर अली के साथ डॉ. सुमिता मिश्रा बातचीत करेंगी।
 
सीएलएफ लिटराटी बुक अवॉर्ड्स-2026 में तीन लेखकों को मिलेगा सम्मान
 
इस वर्ष के महोत्सव का एक बड़ा आकर्षण सीएलएफ लिटराटी बुक अवॉर्ड्स-2026 का दूसरा संस्करण होगा। देशभर के प्रकाशकों और साहित्यिक एजेंसियों से प्राप्त करीब 500 प्रविष्टियों में से विभिन्न श्रेणियों में तीन लेखकों को पुरस्कार के लिए चुना गया है।
 
पुरस्कार विजेताओं में अंग्रेजी फिक्शन श्रेणी में हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'द चोला टाइगर्स' के लिए अमीश त्रिपाठी, अंग्रेजी नॉन-फिक्शन श्रेणी में रूपा पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'आई, विटनेसः इंडिया फ्रॉम नेहरू टू नरेंद्र मोदी' के लिए शाहिद सिद्दीकी और हिंदी श्रेणी में प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'आया बसंत सखी' के लिए नासिरा शर्मा शामिल हैं।
 
प्रत्येक पुरस्कार विजेता को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह 6 दिसंबर को शाम 4 बजे आयोजित होगा।
 
गौरतलब है कि कला के क्षेत्र में अपनी व्यापक सहभागिता के तहत सीएलएफ लिटराटी-2026 की ओर से थिएटर और परफॉर्मिंग आर्ट वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाएगा। थिएटर से जुड़ी हस्ती बनिंदर बनी के नेतृत्व में यह कार्यशाला 27 नवंबर को चंडीगढ़ के गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में आयोजित होगी।
 
विभिन्न क्षेत्रों के वक्ताओं, विचारोत्तेजक चर्चाओं, साहित्यिक पुरस्कारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सीएलएफ लिटराटी-2026 का उद्देश्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में चंडीगढ़ की पहचान को और मजबूत करना है
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
अम्बाला:बलदेव नगर के पंचायती गुरुद्वारा में लिफ्ट गिरने से एक महिला बुरी तरह से घायल हुई, रीढ़ की हड्डी टूटी, टाँग में फैक्चर
नशे के खिलाफ हरियाणा के युवाओं ने भरी हुंकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी नशा मुक्त हरियाणा' अभियान को मिल रही है नई गति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कालांवाली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री ने की एक करोड़ रुपये देने की घोषणा विकास कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने के निर्देश शिकायतों के समाधान के लिए पॉलिसी में बदलाव का निर्णय : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में 1857 आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक में पत्रकारों का किया स्वागत मगलवार देर शाम पंचकुला पहुंचे मुख्यमंत्री ,नायब सिंह सैनी मोरनी (पंचकूला) में हुई सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात कर जाना उनका कुशलक्षेम चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा
समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत और अभिनंदन को लेकर करनाल में व्यापक तैयारियां : डॉ. अर्चना गुप्ता