Wednesday, November 25, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित • हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर • 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रियों की ट्रैन को हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना • हरियाणा अनुबंध कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा के सम्बन्ध में संस्थाओं की पहचान के लिए समिति का पुनर्गठन • मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा नेता दीप सैनी के आवास पर पहुंचकर जताया शोक - • श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री दरबार साहिब में माथा टेकाऔर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए की अरदास • अधिकारी सीएम अनाउंसमेंट्स को पूरा करने में लाएं तेजी: नायब सिंह सैनी • सीएलएफ लिटराटी-2026 में 5-6 दिसंबर को चंडीगढ़ में जुटेंगी जानी मानी साहित्यिक हस्तियां, प्रख्यात व्यक्तित्व और अनुभवी विचारक:डॉ. सुमित्रा मिश्रा
Haryana

15 दिसंबर को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रियों की ट्रैन को हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना

November 25, 2026 10:05 PM

हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को 15 दिसंबर को 4 दिवसीय निःशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा करवाएगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस विशेष ट्रैन को हरीझंडी दिखाकर रवाना करेंगें। यात्रा के लिए पात्र श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित करने हेतु पोर्टल खोल दिया गया है ।

 

इस संबंध में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ आदित्य दहिया ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वो यथाशीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। रजिस्ट्रेशन सरल पोर्टल पर https://saralharyana.gov.in पर किया जा रहा है।

 

डॉ आदित्य दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा आगामी दिनों में विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे।

 

उन्होंने बताया कि रेल यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को पर्यटक किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालु उठा सकेंगे।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत इससे पहले प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या तथा महाराष्ट्र स्थित श्री हजूर साहिब, नांदेड़ की निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा चुकी है। योजना के तहत पात्रता के लिए श्रद्धालु के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक पात्र श्रद्धालु पोर्टल खुलने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच होगी और आसान, UIDAI ने 17 आधार सेवा केंद्र किए स्थापित हरियाणा में वैश्विक निवेश को मिलेगी नई गतिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर हरियाणा अनुबंध कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा के सम्बन्ध में संस्थाओं की पहचान के लिए समिति का पुनर्गठन मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा नेता दीप सैनी के आवास पर पहुंचकर जताया शोक - श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री दरबार साहिब में माथा टेकाऔर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए की अरदास अधिकारी सीएम अनाउंसमेंट्स को पूरा करने में लाएं तेजी: नायब सिंह सैनी
सीएलएफ लिटराटी-2026 में 5-6 दिसंबर को चंडीगढ़ में जुटेंगी जानी मानी साहित्यिक हस्तियां, प्रख्यात व्यक्तित्व और अनुभवी विचारक:डॉ. सुमित्रा मिश्रा
अम्बाला:बलदेव नगर के पंचायती गुरुद्वारा में लिफ्ट गिरने से एक महिला बुरी तरह से घायल हुई, रीढ़ की हड्डी टूटी, टाँग में फैक्चर
नशे के खिलाफ हरियाणा के युवाओं ने भरी हुंकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी नशा मुक्त हरियाणा' अभियान को मिल रही है नई गति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी