Sunday, October 04, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• असम के घिलमारा में नाव पलटी, तीन लोगों की मौत • भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान • अंकित बालियान मर्डर केस: हत्याकांड में शामिल और फरार चल रहे दोनों शूटरों के घर की कुर्की हुई • गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी • सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश का न्योता • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर के मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व का किया दौरा • नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन • सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा निर्माण का लिया संकल्प - गौरव गौतम
International

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर के मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व का किया दौरा

October 04, 2026 09:48 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सिंगापुर प्रवास के दौरान मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व का दौरा किया। गुरुग्राम एवं नूंह के अरावली क्षेत्र में प्रस्तावित जंगल सफारी परियोजना के दृष्टिकोण से मुख्यमंत्री ने यहां की व्यवस्थाओं, वन्यजीव प्रबंधन, पर्यटन सुविधाओं और संरक्षण संबंधी कई बारीकियों का गहन एवं महत्वपूर्ण अध्ययन किया।

मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व सिंगापुर का प्रमुख वन्यजीव एवं प्रकृति पर्यटन केंद्र है, जिसमें सिंगापुर जू, नाइट सफारी, रिवर वंडर्स और अन्य आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन सभी पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया ताकि हरियाणा की प्रस्तावित परियोजना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा सके।

हरियाणा सरकार गुरुग्राम और नूंह जिलों के अरावली पर्वतीय क्षेत्र में लगभग 10 हजार एकड़ भूमि पर विश्व स्तरीय जंगल सफारी विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य कर रही है। यह प्रस्तावित जंगल सफारी प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से नए अवसर तलाशेगी। इससे न केवल इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के इस अध्ययन से हरियाणा की अरावली जंगल सफारी परियोजना को वैश्विक अनुभवों से समृद्ध करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होने की उम्मीद है। यह परियोजना राज्य को इको-टूरिज्म के क्षेत्र में नए आयाम प्रदान करेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक श्री यश गर्ग, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया तथा एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक श्री विनय प्रताप सिंह तथा एचएसआईआईडीसी के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक श्री अनिरुद्ध यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More International News
गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश का न्योता फिलीपींस में पैसेंजर फेरी में आग, 5 की मौत; 87 लोग लापता नेपाल: भोटेकोशी नदी का बहाव तेज, रसुवा, नुवाकोट और धाड़िंग में अलर्ज जारी नेपाल बाढ़ में मरने वालों की संख्या 734 हुई पीएम मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान मिला नेपाल बाढ़ में 1924 लापता, नेपाली डिजास्टर अथॉरिटी ने जारी किए आंकड़े तेहरान: अमेरिकी सैनिकों को किडनैप करने पर मिलेंगे 30 हजार डॉलर, ईरानी कमांडर ने की घोषणा US की आजादी के 250 साल पूरे, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिकी नागरिकों को दी बधाई अमेरिका ने जारी किया ईरान के साथ हुआ 14 सूत्रीय MoU