Friday, March 20, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मैं किसी भी फाइल को लंबित नहीं रहने देता, क्योंकि सरकारी कार्यों की गति ही जनता के कल्याण की असली आधारशिला है" — अनिल विजसमाधान शिविर निपटान में फतेहाबाद बना प्रदेश में नंबर वनफरीदाबाद के बिजली बिलिंग प्रकरण में आयोग के निर्देश, उपभोक्ता को 5,000 रुपये मुआवजा देने के आदेशमत्स्य पालन से जुड़ी कई सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे में नई सेवाओं के लिए समय-सीमा निर्धारितनूंह, रेवाड़ी, हिसार, जींद, रोहतक और चरखी दादरी के सिविल अस्पतालों में पीपीपी मोड पर जल्द शुरू होंगी एमआरआई स्कैन सेवाएं : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावरबी सीजन के मध्यनजर समय रहते मंडियों में पूरे करें आवश्यक प्रबंध- राजेश नागरप्रदेश में गैस भंडारण आवश्यकता अनुसार पर्याप्त - कृष्ण कुमार बेदीदेश की भावी पीढ़ी को भगवान श्री परशुराम के पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा मिलेगी भव्य चौक से: डा. अरविंद शर्मा
 
Haryana

देश की भावी पीढ़ी को भगवान श्री परशुराम के पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा मिलेगी भव्य चौक से: डा. अरविंद शर्मा

March 20, 2026 06:41 PM

हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि पिहोवा में निर्मित भगवान श्री परशुराम चौक से देश की भावी पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह चौक युवाओं को भगवान श्री परशुराम के आदर्शों पर चलने के लिए आत्मबल प्रदान करेगा और तीर्थ नगरी पिहोवा के सौंदर्यीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

शुक्रवार को पिहोवा में नगरपालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। इससे पूर्व उन्होंने भगवान श्री परशुराम चौक का विधिवत उद्घाटन किया और विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने मां सरस्वती मंदिर में मत्था टेककर पूजा-अर्चना भी की।

 

उन्होंने कहा कि पिहोवा एक प्रमुख तीर्थ नगरी है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हर वर्ष आते हैं। इस भव्य चौक की सुंदरता और आकर्षण यहां आने वाले पर्यटकों पर विशेष छाप छोड़ेगा, जिसे वे अपने-अपने क्षेत्रों तक लेकर जाएंगे।

 

डा. अरविंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। मोरनी हिल्स, कुरुक्षेत्र सहित अन्य स्थानों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है, जिससे पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

 

डा. शर्मा ने कहा कि भगवान श्री परशुराम के नाम पर यह भव्य चौक बनाना सराहनीय पहल है। चौक पर स्थापित शंख और उस पर स्थापित होने वाली भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा से इसकी भव्यता और बढ़ेगी।उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार सरस्वती नदी के जल प्रवाह को पिहोवा तक लाने के लिए प्रयासरत है। पिहोवा ड्रेन को सरस्वती ड्रेन घोषित किया जाएगा और मुख्य मार्ग को फोरलेन बनाने का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मैं किसी भी फाइल को लंबित नहीं रहने देता, क्योंकि सरकारी कार्यों की गति ही जनता के कल्याण की असली आधारशिला है" — अनिल विज
समाधान शिविर निपटान में फतेहाबाद बना प्रदेश में नंबर वन फरीदाबाद के बिजली बिलिंग प्रकरण में आयोग के निर्देश, उपभोक्ता को 5,000 रुपये मुआवजा देने के आदेश मत्स्य पालन से जुड़ी कई सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे में नई सेवाओं के लिए समय-सीमा निर्धारित
नूंह, रेवाड़ी, हिसार, जींद, रोहतक और चरखी दादरी के सिविल अस्पतालों में पीपीपी मोड पर जल्द शुरू होंगी एमआरआई स्कैन सेवाएं : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
रबी सीजन के मध्यनजर समय रहते मंडियों में पूरे करें आवश्यक प्रबंध- राजेश नागर प्रदेश में गैस भंडारण आवश्यकता अनुसार पर्याप्त - कृष्ण कुमार बेदी कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद जिला अस्पताल में हार्ट सेंटर का किया उद्घाटन, किफायती दरों पर मिलेगा दिल का इलाज
अंत्योदय के लक्ष्य के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री
हरियाणा में जल जीवन मिशन के दूसरे चरण केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय और हरियाणा सरकार के बीच हुआ एमओयू