केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी (वर्चुअल) की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर
जल जीवन मिशन के दूसरे चरण में राज्य सरकार का ध्यान केवल जल आपूर्ति तक सीमित नहीं बल्कि उसकी गुणवत्ता, स्थिरता और दीर्घकालिक प्रबंधन पर भी होगा केंद्रित- मुख्यमंत्री
जल भंडारण टैंकों का आधुनिकीकरण, शेष परिवारों को पाइपलाइन जल आपूर्ति से जोड़ना और दक्षिणी हरियाणा के जल संकटग्रस्त क्षेत्रों जैसे नूहं, पलवल और महेंद्रगढ़ में परियोजनाओं का होगा क्रियान्वयन- मुख्यमंत्री
लगभग 3000 करोड़ रुपये के निवेश से बनेगी योजना- मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जल जीवन मिशन जैसे ऐतिहासिक कार्यक्रम की हुई शुरुआत
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की करी सराहना
जल जीवन मिशन के तहत हरियाणा राज्य ने उल्लेखनीय कार्य किया है और पहले चरण में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने में बेहतरीय कार्य हुआ- केंद्रीय मंत्री