Friday, March 20, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मैं किसी भी फाइल को लंबित नहीं रहने देता, क्योंकि सरकारी कार्यों की गति ही जनता के कल्याण की असली आधारशिला है" — अनिल विजसमाधान शिविर निपटान में फतेहाबाद बना प्रदेश में नंबर वनफरीदाबाद के बिजली बिलिंग प्रकरण में आयोग के निर्देश, उपभोक्ता को 5,000 रुपये मुआवजा देने के आदेशमत्स्य पालन से जुड़ी कई सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे में नई सेवाओं के लिए समय-सीमा निर्धारितनूंह, रेवाड़ी, हिसार, जींद, रोहतक और चरखी दादरी के सिविल अस्पतालों में पीपीपी मोड पर जल्द शुरू होंगी एमआरआई स्कैन सेवाएं : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावरबी सीजन के मध्यनजर समय रहते मंडियों में पूरे करें आवश्यक प्रबंध- राजेश नागरप्रदेश में गैस भंडारण आवश्यकता अनुसार पर्याप्त - कृष्ण कुमार बेदीदेश की भावी पीढ़ी को भगवान श्री परशुराम के पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा मिलेगी भव्य चौक से: डा. अरविंद शर्मा
 
Haryana

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद जिला अस्पताल में हार्ट सेंटर का किया उद्घाटन, किफायती दरों पर मिलेगा दिल का इलाज

March 20, 2026 06:40 PM

हरियाणा के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद के जिला अस्पताल (बीके अस्पताल) में हार्ट सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अब हृदय रोगों का आधुनिक उपचार आम जनता को कम खर्च में उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा निजी अस्पतालों में जहां स्टेंट का खर्च लगभग 2 लाख रुपये तक होता है, वहीं यहां यह सुविधा किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी और जांचें भी कम शुल्क पर होंगी।

 

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि  श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बीके अस्पताल को क्षेत्र के लाखों लोगों की जीवनरेखा बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि एक वर्ष के भीतर जिला अस्पताल (बीके अस्पताल) का व्यापक विस्तार किया जाएगा और 200 से 400 बेड क्षमता वाला नया आधुनिक अस्पताल भी स्थापित किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपकरणों की उपलब्धता, भवन की मरम्मत, नई मशीनों की स्थापना और अन्य सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा। साथ ही, शव वाहन की सुविधा भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त ‘महाकाल रसोई’ शुरू की जाएगी, जहां परिजनों को 10 रुपये में भोजन मिलेगा तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल परिसर में लगभग 2.10 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, सीवरेज और अन्य विकास कार्य शीघ्र आरंभ किए जाएंगे।

 

श्री विपुल गोयल ने बताया कि 4 अप्रैल को सेक्टर-12, फरीदाबाद में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में मेट्रो विस्तार, आरआरटीएस, नए अस्पताल और अन्य विकास परियोजनाओं की घोषणाएं की जाएंगी। वहीं, 28 अप्रैल को जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी में रोजगार मेला आयोजित कर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

 

इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मैं किसी भी फाइल को लंबित नहीं रहने देता, क्योंकि सरकारी कार्यों की गति ही जनता के कल्याण की असली आधारशिला है" — अनिल विज
समाधान शिविर निपटान में फतेहाबाद बना प्रदेश में नंबर वन फरीदाबाद के बिजली बिलिंग प्रकरण में आयोग के निर्देश, उपभोक्ता को 5,000 रुपये मुआवजा देने के आदेश मत्स्य पालन से जुड़ी कई सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे में नई सेवाओं के लिए समय-सीमा निर्धारित
नूंह, रेवाड़ी, हिसार, जींद, रोहतक और चरखी दादरी के सिविल अस्पतालों में पीपीपी मोड पर जल्द शुरू होंगी एमआरआई स्कैन सेवाएं : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
रबी सीजन के मध्यनजर समय रहते मंडियों में पूरे करें आवश्यक प्रबंध- राजेश नागर प्रदेश में गैस भंडारण आवश्यकता अनुसार पर्याप्त - कृष्ण कुमार बेदी देश की भावी पीढ़ी को भगवान श्री परशुराम के पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा मिलेगी भव्य चौक से: डा. अरविंद शर्मा
अंत्योदय के लक्ष्य के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री
हरियाणा में जल जीवन मिशन के दूसरे चरण केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय और हरियाणा सरकार के बीच हुआ एमओयू