Wednesday, January 21, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से की मुलाकातराज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल पंचकूला में, मुख्यमंत्री गुरुग्राम में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, लोक भवन चंडीगढ़ में होगा ‘एट होम’ कार्यक्रमहरियाणा सरकार ने दी परीक्षाओं में कृपाण और मंगलसूत्र की अनुमतिराष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत में विधिक सशक्तिकरण एवं युवा नेतृत्व पर विशेष व्याख्यान का आयोजनसंत रविदास जयंती के आयोजन को भव्य रूप देने में जुटी हरियाणा सरकार राजनीति में युवा पीढ़ी का नेतृत्व करेंगे नितिन नबीनः डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा: ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विजराष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा के विजय रथ को और अधिक तेज गति से आगे बढ़ाएंगे: मुख्यमंत्री नायब सैनी
 
Haryana

संत रविदास जयंती के आयोजन को भव्य रूप देने में जुटी हरियाणा सरकार

January 20, 2026 09:40 PM
हरियाणा सरकार और दलित संगठनों के पदाधिकारी 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र के उमरी में मनाई जाने वाली संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती की तैयारियों में पूरे जी-जान से जुटे हुए हैं। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस जयंती समारोह में शामिल होकर जहां दलित कल्याण की योजनाओं की जानकारी देंगे, वहीं दलितों के उत्थान की नई योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं। हरियाणा सरकार के आह्वान पर राज्य के प्रमुख दलित संगठनों ने संत गुरु रविदास की जयंती की तैयारियों के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान छेड़ दिया है।
 
  हरियाणा सरकार महापुरुषों और संतों को सम्मान प्रदान करने के लिए लगातार राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल ने यह परंपरा आरंभ की थी, जिसे मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरे सम्मान के साथ निभा रहे हैं। राज्य में करीब 22 प्रतिशत दलित मतदाता हैं। प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों में से तीन और 90 विधानसभा सीटों में से 17 अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दलित मंत्रियों, भाजपा नेताओं और दलित संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। 
 
 केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार एवं जनचेतना ट्रस्ट के संजोयक सुदेश कटारिया ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 14 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, जींद, हांसी, झज्जर तथा फतेहाबाद से ब्लाक स्तर तक और शेष नौ जिलों से जिला स्तर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व मंत्री डा. बनवारी लाल, नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया समेत कई दलित नेता जुटे हुए हैं। 
 
  सुदेश कटारिया के अनुसार वे स्वयं अब तक करीब एक दर्जन जिलों का दौरा कर संत गुरु रविदास जयंती समारोह के लिए समाज के लोगों को न्यौता दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि 
इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ-साथ प्रदेशभर के सामाजिक, धार्मिक संगठनों और आम नागरिकों को भी समारोह में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है, ताकि संत गुरु रविदास जी के विचारों और संदेश को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाया जा सके। कटारिया ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार का उद्देश्य है कि नई पीढ़ी संत-महापुरुषों के जीवन, विचारों और कार्यों से प्रेरणा लेकर सही दिशा में आगे बढ़े।
 
 सुदेश कटारिया ने जानकारी दी कि जीटीरोड स्थित कुरुक्षेत्र के उमरी में ही संत गुरु रविदास जी के मंदिर, छात्रावास और उनके नाम पर ही धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने बीते दिनों कैबिनेट में पांच एकड़ जमीन संस्थान को फ्री में देने का निर्णय लिया था। पांच एकड़ जमीन पर संत शिरमोणि गुरु रविदास जी के नाम से भव्य संस्थान बनाने का फैसला हरियाणा सरकार ने लिया है। राज्य सरकार गुरु रविदास जयंती को पूर्ण श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने सभी से समन्वय और सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने का आह्वान किया है।



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल पंचकूला में, मुख्यमंत्री गुरुग्राम में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, लोक भवन चंडीगढ़ में होगा ‘एट होम’ कार्यक्रम हरियाणा सरकार ने दी परीक्षाओं में कृपाण और मंगलसूत्र की अनुमति राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत में विधिक सशक्तिकरण एवं युवा नेतृत्व पर विशेष व्याख्यान का आयोजन राजनीति में युवा पीढ़ी का नेतृत्व करेंगे नितिन नबीनः डॉ अरविंद शर्मा हरियाणा में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा: ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा के विजय रथ को और अधिक तेज गति से आगे बढ़ाएंगे: मुख्यमंत्री नायब सैनी नरेंद्र मोदी का नया भारत व नायब सैनी का नया हरियाणा लिख रहा विकास के नये आयाम- केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर आने वाला बजट होगा मजबूत और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा- ऊर्जा मंत्री अनिल विज देश व प्रदेश की प्रगति के लिए युवा सबसे बड़ी ताकत - श्याम सिंह राणा
वीबी जी राम जी हर श्रमिक को काम के साथ सम्मान, समय पर मजदूरी और सुरक्षित आजीविका के अधिकार की गारंटी-मुख्यमंत्री