Wednesday, January 21, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से की मुलाकातराज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल पंचकूला में, मुख्यमंत्री गुरुग्राम में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, लोक भवन चंडीगढ़ में होगा ‘एट होम’ कार्यक्रमहरियाणा सरकार ने दी परीक्षाओं में कृपाण और मंगलसूत्र की अनुमतिराष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत में विधिक सशक्तिकरण एवं युवा नेतृत्व पर विशेष व्याख्यान का आयोजनसंत रविदास जयंती के आयोजन को भव्य रूप देने में जुटी हरियाणा सरकार राजनीति में युवा पीढ़ी का नेतृत्व करेंगे नितिन नबीनः डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा: ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विजराष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा के विजय रथ को और अधिक तेज गति से आगे बढ़ाएंगे: मुख्यमंत्री नायब सैनी
 
Haryana

राजनीति में युवा पीढ़ी का नेतृत्व करेंगे नितिन नबीनः डॉ अरविंद शर्मा

January 20, 2026 09:40 PM
सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लोकतांत्रिक व्यवस्था में ही साधारण कार्यकर्ता को उसकी मेहनत के बलबूते असाधारण अवसर मिलना सम्भव है। कड़ी मेहनत, अनुभव के बेजोड़ उदाहरण के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन देश की राजनीति में युवा पीढ़ी का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी की डोर आज एक सामान्य कार्यकर्ता से हाथों पहुंची है, जोकि भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंच से उन्हें अपना बोस बताया है, इससे बड़ी ओर क्या बात हो सकती है।
 
मंगलवार को भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने उपरांत सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने उनसे मुलाकात करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा युवा भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की हैं, इसी परंपरा को आगे बढाते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन देश के युवाओं का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष आलाकमान और सभी प्रदेशों से एक आवाज में नितिन नबीन के सर्वसम्मति के साथ नए दायित्व के लिए अवसर स्पष्ट करते हैं कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता परिश्रम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करता है तो कोई न कोई नजर उसे परख रही होती है। इस कदम से देश ही नहीं, अपितु दुनिया भर के राजनीतिक दलों को बड़ा संदेश जाएगा।
 
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पर खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज से नितिन नवीन मेरे बॉस है, प्रधानमंत्री के इन शब्दों से भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता गौरान्वित महसूस कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंच से कहा है कि लोगों का लगता होगा कि मोदी देश के प्रधानमंत्री है, 50 साल की छोटी उम्र में मुख्यमंत्री बन गए और 15 साल से सरकार के मुखिया है, ये सब अपनी जगह है, लेकिन सबसे बड़ी बात है कि वे अपने आप को भाजपा का एक कार्यकर्ता मान रहें है।



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल पंचकूला में, मुख्यमंत्री गुरुग्राम में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, लोक भवन चंडीगढ़ में होगा ‘एट होम’ कार्यक्रम हरियाणा सरकार ने दी परीक्षाओं में कृपाण और मंगलसूत्र की अनुमति राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत में विधिक सशक्तिकरण एवं युवा नेतृत्व पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
संत रविदास जयंती के आयोजन को भव्य रूप देने में जुटी हरियाणा सरकार
हरियाणा में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा: ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा के विजय रथ को और अधिक तेज गति से आगे बढ़ाएंगे: मुख्यमंत्री नायब सैनी नरेंद्र मोदी का नया भारत व नायब सैनी का नया हरियाणा लिख रहा विकास के नये आयाम- केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर आने वाला बजट होगा मजबूत और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा- ऊर्जा मंत्री अनिल विज देश व प्रदेश की प्रगति के लिए युवा सबसे बड़ी ताकत - श्याम सिंह राणा
वीबी जी राम जी हर श्रमिक को काम के साथ सम्मान, समय पर मजदूरी और सुरक्षित आजीविका के अधिकार की गारंटी-मुख्यमंत्री