हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से उनके निवास स्थान मुख्यमंत्री जनसेवा सदन दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा और दिल्ली के साझा विकास, आपसी समन्वय और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।