Wednesday, January 21, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से की मुलाकातराज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल पंचकूला में, मुख्यमंत्री गुरुग्राम में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, लोक भवन चंडीगढ़ में होगा ‘एट होम’ कार्यक्रमहरियाणा सरकार ने दी परीक्षाओं में कृपाण और मंगलसूत्र की अनुमतिराष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत में विधिक सशक्तिकरण एवं युवा नेतृत्व पर विशेष व्याख्यान का आयोजनसंत रविदास जयंती के आयोजन को भव्य रूप देने में जुटी हरियाणा सरकार राजनीति में युवा पीढ़ी का नेतृत्व करेंगे नितिन नबीनः डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा: ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विजराष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा के विजय रथ को और अधिक तेज गति से आगे बढ़ाएंगे: मुख्यमंत्री नायब सैनी
 
Haryana

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा के विजय रथ को और अधिक तेज गति से आगे बढ़ाएंगे: मुख्यमंत्री नायब सैनी

January 20, 2026 09:38 PM
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जैसे भाजपा का विजय रथ आगे बढ़ रहा है, ऐसे ही नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इस रथ को और अधिक तेज गति से आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री मंगलवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पास प्रशासनिक व संगठनात्मक दोनों अनुभव हैं। उन्होंने अलग-अलग पदों पर कार्य किया है। बिहार राज्य में 5 बार विधायक निर्वाचित हुए। बिहार सरकार में मंत्री बने। उनके इस प्रशासनिक अनुभव का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।

*1 लाख युवाओं को राजनीति में लाएंगे*
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा में अध्यक्ष चुना जाता है। अध्यक्ष सर्वोपरि होता है। उनके नेतृत्व में पार्टी काम करती है। जिस प्रकार के दिशा-निर्देश माननीय अध्यक्ष नितिन नबीन देंगे, पार्टी उस ओर तेजी से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आने वाले समय में 1 लाख युवाओं को राजनीति में लाने का काम करेंगे। 

*भाजपा में साधारण व्यक्ति भी ऊंचे पद पर पहुंच सकता है*
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में साधारण परिवार का व्यक्ति भी ऊंचे पद पर पहुंच सकता है। लेकिन कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों में ऐसा नहीं है, वहां परिवारवाद है। वहां तो पहले पिता, फिर पुत्र और फिर पोता आ जाएगा लेकिन भाजपा में साधारण कार्यकर्ता किसी भी पद पर जा सकता है। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस तो गांधी परिवार से बाहर नहीं सोच सकती। कांग्रेस में आम व्यक्ति का कहीं भविष्य नहीं है। वहां तो छोटी-छोटी टोलियां हैं। उनका भविष्य अंधकारमय है। भाजपा संगठनात्मक पार्टी है, कोई भी कार्यकर्ता कहीं भी काम कर सकता है। उसके काम की गिनती होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई। पहले दिन नामांकन हुए, जिसमें सिर्फ नितिन नबीन का नामांकन पहुंचा। इसके उपरांत उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

इस दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता मंत्री श्री अरविंद शर्मा व अन्य मौजूद रहे। 



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल पंचकूला में, मुख्यमंत्री गुरुग्राम में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, लोक भवन चंडीगढ़ में होगा ‘एट होम’ कार्यक्रम हरियाणा सरकार ने दी परीक्षाओं में कृपाण और मंगलसूत्र की अनुमति राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत में विधिक सशक्तिकरण एवं युवा नेतृत्व पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
संत रविदास जयंती के आयोजन को भव्य रूप देने में जुटी हरियाणा सरकार
राजनीति में युवा पीढ़ी का नेतृत्व करेंगे नितिन नबीनः डॉ अरविंद शर्मा हरियाणा में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा: ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज नरेंद्र मोदी का नया भारत व नायब सैनी का नया हरियाणा लिख रहा विकास के नये आयाम- केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर आने वाला बजट होगा मजबूत और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा- ऊर्जा मंत्री अनिल विज देश व प्रदेश की प्रगति के लिए युवा सबसे बड़ी ताकत - श्याम सिंह राणा
वीबी जी राम जी हर श्रमिक को काम के साथ सम्मान, समय पर मजदूरी और सुरक्षित आजीविका के अधिकार की गारंटी-मुख्यमंत्री