Haryana
राजनीति में युवा पीढ़ी का नेतृत्व करेंगे नितिन नबीनः डॉ अरविंद शर्मा
January 20, 2026 09:40 PM
सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लोकतांत्रिक व्यवस्था में ही साधारण कार्यकर्ता को उसकी मेहनत के बलबूते असाधारण अवसर मिलना सम्भव है। कड़ी मेहनत, अनुभव के बेजोड़ उदाहरण के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन देश की राजनीति में युवा पीढ़ी का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी की डोर आज एक सामान्य कार्यकर्ता से हाथों पहुंची है, जोकि भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंच से उन्हें अपना बोस बताया है, इससे बड़ी ओर क्या बात हो सकती है।
मंगलवार को भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने उपरांत सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने उनसे मुलाकात करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा युवा भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की हैं, इसी परंपरा को आगे बढाते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन देश के युवाओं का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष आलाकमान और सभी प्रदेशों से एक आवाज में नितिन नबीन के सर्वसम्मति के साथ नए दायित्व के लिए अवसर स्पष्ट करते हैं कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता परिश्रम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करता है तो कोई न कोई नजर उसे परख रही होती है। इस कदम से देश ही नहीं, अपितु दुनिया भर के राजनीतिक दलों को बड़ा संदेश जाएगा।
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पर खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज से नितिन नवीन मेरे बॉस है, प्रधानमंत्री के इन शब्दों से भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता गौरान्वित महसूस कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंच से कहा है कि लोगों का लगता होगा कि मोदी देश के प्रधानमंत्री है, 50 साल की छोटी उम्र में मुख्यमंत्री बन गए और 15 साल से सरकार के मुखिया है, ये सब अपनी जगह है, लेकिन सबसे बड़ी बात है कि वे अपने आप को भाजपा का एक कार्यकर्ता मान रहें है।

