Monday, June 29, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रदेश में फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 15 IPS और 21 HPS अधिकरियो के हुए तबादले, एवं नियुक्ति के आदेश किए जारी।हरियाणा में 7 IAS सहित 18 अफसरों के तबादलेः मोनिका बनीं रोहतक कमिश्नर, हिसार, गुरुग्राम में भी बदलावमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोजगारपरक शिक्षा, आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता सुधार और बेहतर आधारभूत सुविधाओं पर दिया जोर ग्रुप-डी कर्मचारियों को लेकर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसलाआईएएस और एचसीएस अधिकारी करेंगे नालों के सफाई कार्यों का निरीक्षण कर्मचारियों के तबादलों में बढ़ेगी पारदर्शिता, मेरिट आधारित होगा सिस्टमलोकतंत्र की रक्षा के लिए दिया गया हर बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री ने लाडवा-बाबैन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की तत्काल सहायता की
Punjab

तरनतारन उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री सैनी की बड़ी जनसभा

November 07, 2025 06:46 PM
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को पंजाब के तरनतारन जिले के चाबल कलां में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी के कुशासन से अब ऊब चुकी है और जनता अब विकास व सुशासन चाहती है। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण चुनाव नहीं है, बल्कि यह पंजाब की दिशा तय करने वाला चुनाव है  कि आने वाले वर्षों में पंजाब कैसा होगा। इस बदलाव की गारंटी भारतीय जनता पार्टी और उसके प्रत्याशी श्री हरजीत सिंह संधू हैं।
चुनावी जनसभा से पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा बीर बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेक कर देश एवं प्रदेश की उन्नति की अरदास की।
मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन दोनों दलों ने पंजाब को पीछे धकेलने का काम किया है। कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और नशे ने पंजाब को खोखला किया, जबकि आम आदमी पार्टी ने बदलाव के नाम पर केवल झूठे वादे किए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने बच्चों की कसम खाई थी कि कांग्रेस से समझौता नहीं करेंगे, लेकिन सत्ता के लिए उन्होंने कांग्रेस और भ्रष्टाचार दोनों से समझौता कर लिया।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि जब पंजाब में बाढ़ आई थी, तब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोनों गायब थे। एक दिल्ली चले गए और दूसरे अस्पताल में भर्ती हो गए, जबकि उस समय हरियाणा सरकार ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंजाब के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में हरसंभव मदद पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले जनता ने आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत दिया था, लेकिन आज वही जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। 
उन्होंने कहा कि हरियाणा आज विकास के क्षेत्र में देश में चौथे स्थान पर है। जो योजनाएं हरियाणा में बनती हैं, वे लोगों तक सीधी पहुंचती हैं। हमने किसानों की खराब फसल का मुआवजा सीधे उनके खातों में डाला है, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ शासन चलाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार तीसरी बार बनी है और भाजपा सरकार ने अपने अधिकांश वायदे पूरे किए हैं उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, जबकि हरियाणा में भाजपा ने किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
मुख्यमंत्री सैनी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की गति से आगे बढ़ रहा है। अब समय आ गया है कि पंजाब भी उसी दिशा में कदम बढ़ाए। अगर हरियाणा आगे बढ़ सकता है तो पंजाब क्यों नहीं? पंजाब को आगे बढ़ाना है तो कमल के फूल के साथ चलना होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा सरकार ने 1984 के दंगों में अपने परिजनों को खो चुके परिवारों के लिए बड़ा निर्णय लिया है। राज्य कैबिनेट ने ऐसे परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। इसके साथ ही श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 1 नवंबर से कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं, जो 25 नवंबर तक चलेंगे। मुख्य सामरोह कुरुक्षेत्र में समापन होगा। इस सामरोह के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को आमंत्रित किया गया है।  
अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की जनता अब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के छलावे में नहीं आने वाली। यह चुनाव झूठे वादों पर नहीं, बल्कि विकास की गारंटी पर वोट देने का है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि भाजपा प्रत्याशी श्री हरजीत सिंह संधू को भारी मतों से विजयी बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ मजबूत करें।
इस अवसर पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़, भाजपा प्रत्याशी श्री हरजीत सिंह संधू, भाजपा महासचिव श्री राकेश राठौर, श्री अनिल सरीन सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित रहे।



Have something to say? Post your comment
More Punjab News
पंजाब यूथ कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, शुभम देवगन बने अध्यक
राष्ट्रसेवा और अंत्योदय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : नायब सिंह सैनी
चुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: नायब सिंह सैनी
गुरु अमर दास जी का जीवन त्याग, सेवा, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत: नायब सिंह सैनी
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी आज: स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
सभी वर्ग अपने युवाओं को नशा से दूर कर लें तो पूरा समाज नशा मुक्त हो जाएगा : राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया
पंजाब ब्यास पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार मुलाकात
जालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर धमाका, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
पंजाब का ओबीसी समाज एकजुट हो जाओ, अगली बार सरकार भाजपा की होगी : श्री नायब सिंह सैनी
पंजाब में भाजपा की सरकार बनाओ ,हरियाणा में लागू सभी योजनाएं पंजाब में भी लागू कर देंगे : श्री नायब सिंह सैनी