Monday, November 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण • व्यापार मेले में छाई हरियाणवी चौपाल, लोगों में चढ़ा सेल्फी का क्रेज • हरियाणा में लाल डोरा के अंदर मालिकाना हक देने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान • ऐतिहासिक नगरी पानीपत के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांच बड़ी मांगों पर जताई सहमति : महीपाल ढांडा • अनुसूचित जाति के किसानों को 45 हॉर्स पावर से अधिक क्षमता वाले नए ट्रैक्टर पर मिलेगा 3 लाख रुपये तक का अनुदान • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वस्तु खरीद व निर्माण कार्यों के लिए 231 करोड़ रुपये के टेंडरों को मिली हरी झंडी • 17 नवम्बर, 2026 को पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी शिकायतों की होगी – सुनवाई • शहीद स्मारक में ऑनलाइन बुकिंग शुरु, 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक निशुल्क एंट्री : विज
Haryana

ऐतिहासिक नगरी पानीपत के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांच बड़ी मांगों पर जताई सहमति : महीपाल ढांडा

November 16, 2026 09:11 PM

हरियाणा के शिक्षामंत्री श्री महीपाल ढांडा ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर पानीपत के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने से जुड़ी पांच महत्वपूर्ण परियोजनाओं के प्रस्ताव उनके समक्ष रखे। श्री ढांडा की इन मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सभी पांचों परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

मुलाकात के उपरांत शिक्षामंत्री श्री महीपाल ढांडा ने बताया कि पानीपत एक प्रमुख औद्योगिक, व्यापारिक और ऐतिहासिक नगरी है, जहां लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए सड़क एवं फ्लाईओवर तंत्र का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष शहर की ट्रैफिक समस्या के स्थायी समाधान हेतु पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें शहर से भारी वाहनों का दबाव कम करने के लिए रिंग रोड के निर्माण, सेक्टर-13-17 फ्लाईओवर से बाबरपुर फ्लाईओवर तक नए फ्लाईओवर के साथ-साथ एल्डिको के सामने अंडरपास बनाने का प्रस्ताव प्रमुख है। इसके अतिरिक्त, बरसत रोड से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों की सुविधा के लिए पानीपत फ्लाईओवर पर एंट्री रैंप तथा नाथू स्वीट्स के सामने एग्जिट रैंप बनाने की मांग भी रखी गई, ताकि लोगों को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

किसानों और व्यापारियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए श्री ढांडा ने बाबरपुर मंडी के सामने एक नए फ्लाईओवर के निर्माण तथा जी.टी. रोड पर पानीपत अनाज मंडी के सामने दोनों तरफ सुरक्षित यू-टर्न बनाने का प्रस्ताव भी केंद्रीय मंत्री को सौंपा। शिक्षामंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से शहरवासियों, किसानों और आढ़तियों को रोजमर्रा के जाम से बड़ी राहत मिलेगी और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।

केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के आपसी समन्वय से पानीपत शीघ्र ही आधुनिक यातायात सुविधाओं से युक्त एक विकसित शहर के रूप में उभरेगा। 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण व्यापार मेले में छाई हरियाणवी चौपाल, लोगों में चढ़ा सेल्फी का क्रेज हरियाणा में लाल डोरा के अंदर मालिकाना हक देने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान अनुसूचित जाति के किसानों को 45 हॉर्स पावर से अधिक क्षमता वाले नए ट्रैक्टर पर मिलेगा 3 लाख रुपये तक का अनुदान मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वस्तु खरीद व निर्माण कार्यों के लिए 231 करोड़ रुपये के टेंडरों को मिली हरी झंडी 17 नवम्बर, 2026 को पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी शिकायतों की होगी – सुनवाई
शहीद स्मारक में ऑनलाइन बुकिंग शुरु, 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक निशुल्क एंट्री : विज
हर खबर के ब्यूरो हेड चीफ़ एवं वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा की स्मृति में शोक सभा सभी पत्रकारों ने नमः आँखों से चंडीगढ़ प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि अर्पित की गई
सीनियर HCS अफसर कैप्टन मनीष लोहान को हरियाणा सरकार ने एक और कार्यभार सौंपा!
हर खबर के ब्यूरो हेड एवं वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा की स्मृति में शोक सभा कल दोपहर 2.30 पर चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित होगी