Monday, November 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण • व्यापार मेले में छाई हरियाणवी चौपाल, लोगों में चढ़ा सेल्फी का क्रेज • हरियाणा में लाल डोरा के अंदर मालिकाना हक देने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान • ऐतिहासिक नगरी पानीपत के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांच बड़ी मांगों पर जताई सहमति : महीपाल ढांडा • अनुसूचित जाति के किसानों को 45 हॉर्स पावर से अधिक क्षमता वाले नए ट्रैक्टर पर मिलेगा 3 लाख रुपये तक का अनुदान • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वस्तु खरीद व निर्माण कार्यों के लिए 231 करोड़ रुपये के टेंडरों को मिली हरी झंडी • 17 नवम्बर, 2026 को पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी शिकायतों की होगी – सुनवाई • शहीद स्मारक में ऑनलाइन बुकिंग शुरु, 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक निशुल्क एंट्री : विज
Haryana

व्यापार मेले में छाई हरियाणवी चौपाल, लोगों में चढ़ा सेल्फी का क्रेज

November 16, 2026 09:12 PM

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा सरकार द्वारा बनाया गया हरियाणा पवेलियन इस बार दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पवेलियन में तैयार की गई पारंपरिक हरियाणवी चौपाल लोगों को खूब पसंद आ रही है। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर सेल्फी ले रहे हैं और तस्वीरें खिंचवा रहे हैं।

 

हरियाणवी ग्रामीण जीवन की पहचान मानी जाने वाली चौपाल को उसके मूल स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है। यहां पहुंचते ही दर्शकों को गांव की सादगी, अपनापन और आपसी मेलजोल की परंपरा का अहसास होता है। यही कारण है कि बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस चौपाल पर होकर फोटो खिंचवाना नहीं भूलते।

 

*संस्कृति की रंग-बिरंगी झलकियां*

 

हरियाणा पवेलियन के निदेशक श्री अनिल चौधरी ने बताया कि चौपाल के अलावा हरियाणा पवेलियन में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी अनेक झलकियां भी प्रदर्शित की गई हैं। इन्हें देखकर दर्शक हरियाणा की लोक-विरासत और जीवनशैली से रूबरू हो रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आए लोग भी इन झलकियों की सराहना कर रहे हैं और हरियाणवी संस्कृति को नजदीक से जानने-समझने में रुचि दिखा रहे हैं।

 

*दर्शकों से मिल रही सराहना*

 

हरियाणा पवेलियन में सेल्फी क्लिक करवा रही मधु ने बताया कि हरियाणा की बात हो और चौपाल न हो तो बात अधूरी रह जाती है। पूरे पवेलियन को बहुत ही सुंदर ढंग से बनाया गया है। चौपाल विशेष आकर्षण का केंद्र है, कोई पास से निकले तो खुद ही सेल्फी क्लिक करवाने का मन हो जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पवेलियन व्यापार के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को भी सशक्त रूप से देश-दुनिया के सामने रख रहा है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
नीतियां कितनी भी श्रेष्ठ हों, जन-सहभागिता के बिना उनका प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : हरविन्द्र कल्याण हरियाणा में लाल डोरा के अंदर मालिकाना हक देने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान ऐतिहासिक नगरी पानीपत के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांच बड़ी मांगों पर जताई सहमति : महीपाल ढांडा अनुसूचित जाति के किसानों को 45 हॉर्स पावर से अधिक क्षमता वाले नए ट्रैक्टर पर मिलेगा 3 लाख रुपये तक का अनुदान मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वस्तु खरीद व निर्माण कार्यों के लिए 231 करोड़ रुपये के टेंडरों को मिली हरी झंडी 17 नवम्बर, 2026 को पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी शिकायतों की होगी – सुनवाई
शहीद स्मारक में ऑनलाइन बुकिंग शुरु, 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक निशुल्क एंट्री : विज
हर खबर के ब्यूरो हेड चीफ़ एवं वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा की स्मृति में शोक सभा सभी पत्रकारों ने नमः आँखों से चंडीगढ़ प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि अर्पित की गई
सीनियर HCS अफसर कैप्टन मनीष लोहान को हरियाणा सरकार ने एक और कार्यभार सौंपा!
हर खबर के ब्यूरो हेड एवं वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा की स्मृति में शोक सभा कल दोपहर 2.30 पर चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित होगी