Tuesday, July 08, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
स्वास्थ्य मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिएसामूहिक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा: कृष्ण कुमार बेदीविकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: रणबीर गंगवानरवाना के विकास के प्रति वचनबद्ध होकर किया जा रहा है निरंतर कार्य: कैबिनेट मंत्रीस्वच्छता सरकार व समाज की साझा जिम्मेदारी: विपुल गोयलघरौंडा हलके में विधानसभा अध्यक्ष ने दी सौगात, 2 करोड़ 12 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यासनालंदा: बच्चों के झगड़े से शुरू हुआ विवाद बना डबल मर्डर, गोलीबारी में युवक-युवती की मौतछत्तीसगढ़: रायगढ़ के कोरलाई तट पर दिखी संदिग्ध नाव, पाकिस्तानी होने का संदेह
Haryana

घरौंडा हलके में विधानसभा अध्यक्ष ने दी सौगात, 2 करोड़ 12 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

July 07, 2025 07:26 PM

घरौंडा हलके में निरंतर विकासकार्यों की झड़ी लगी हुई है। हलके को नित नई-नई परियोजनाओं की सौगात मिल रही है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सोमवार को 2 करोड़ 12 लाख रुपये की चार विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। गांव डबरकी पार (जम्मुखाला) और सुभरी में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां विकास परियोजनाओं कि शिलान्यास किया गया।

गांव सुभरी और डबरकी पार (जम्मुखाला) के लोगों ने मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत किया। उन्होंने डबरकी पार (जम्मुखाला) में नगर खेड़ा से यमुना बांध तक रास्ते के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। पैंतीस सौ फुट लंबे इस रास्ते के निर्माण पर 1 करोड़ 19 लाख रुपये खर्च होंगे। पंचायती राज विभाग की ओर से बनवाए जाने वाले इस रास्ते का निर्माण कार्य एक साल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने जम्मुखला/डबरकी गांव में 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भी शिलान्यास किया। इसमें हॉल, शौचालय, चार दीवारी आदि का निर्माण कराया जाएगा। कार्य एक साल के अंदर पूरा किया जाएगा।

गांव सुभरी में दो परियोजनाओं का किया शिलान्यास

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुभरी गांव में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी की चारदीवारी और एसएचजी की महिलाओं के लिए हॉल का भी शिलान्यास किया। इन पर क्रमश: बीस और आठ लाख रुपये की लागत आएगी। दोनों का निर्माण कार्य तीन महीने में पूरा किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि उनका प्रयास है कि हलके के हर गांव में महिलाओं के लिए अलग चौपाल/भवन बने। कई गांवों में ये बनाए जा चुके हैं। दिसंबर 2026 तक हर गांव में महिला चौपाल बनवा दी जाएंगी। इससे महिलाओं को बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा करने की सुविधा हासिल हो सकेगी। सरकार मातृ शक्ति की आमदन बढ़ाने के प्रति गंभीर है। स्वयं सहायता समूह (एसएसजी) की महिलाओं के लिए घरौंडा में 3 करोड़ से बनने वाले ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है। इसके लिए 1 एकड़ जमीन पंचायत से ली गई थी। यह प्रशिक्षण संस्थान डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां एसएचजी की महिलाएं अपने उत्पादों के लिए बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। बाजार की मांग अनुसार तैयार किए जाने वाले उत्पादों से उनकी आय में इजाफा होगा।

अधूरे पड़े कामों में आएगी तेजी, जल्द होंगे पूरे

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि हलके में रिंग रोड और मेडिकल यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य जारी है। मेडिकल यूनिवर्सिटी आरंभ होने से न केवल यहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी बल्कि बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। रिंग रोड बनने से क्षेत्र में बड़ी कंपनियां आएंगी और रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा। उन्होंने बताया कि सुभरी गांव में एससी वर्ग के लिए चौपाल मंजूर हो चुकी है। इस पर 15 लाख रुपये की लागत आएगी। पिछली प्लान के अधूरे कार्यों का तेजी से पूरा कराया जा रहा है। उस समय कोरोना के कारण विकास कार्य प्रभावित हुए थे। उन्होंने कहा कि हलके के लोगों के लिए उनके द्वार 24 घंटे खुले हैं।

शुगर मिल में सुनीं जनता की समस्याएं

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने करनाल के शुगर मिल के अतिथि गृह में कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निपटारे के निर्देश दिए। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जन सुनवाई कार्यक्रम में लोगों से रूबरू होकर कई तरह की नई समस्याओं का पता चलता है और उनके निवारण के लिए यथासंभव कदम उठाए जाते हैं। कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाता है। कुछ मांगों को योजना में डालकर आगे बढ़ाया जाता है। एक प्रश्र के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा-पंजाब में पानी के मुद्दे को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने बैठक बुलाई है। हरियाणा को उसका हक मिलना चाहिए। एक अन्य सवाल पर कहा कि जिला में संभावित बाढ़ से बचाव के लिए यमुना के तटबंधों को मजबूत किया गया है। उन्होंने खुद गत दिनों यमुना बांध का दौरा कर कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया था।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
स्वास्थ्य मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए सामूहिक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा: कृष्ण कुमार बेदी विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: रणबीर गंगवा नरवाना के विकास के प्रति वचनबद्ध होकर किया जा रहा है निरंतर कार्य: कैबिनेट मंत्री स्वच्छता सरकार व समाज की साझा जिम्मेदारी: विपुल गोयल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बाबा लक्खी शाह बंजारा जी की जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह नमन किया
हरियाणा प्रदेश में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल एक साथ 49 HPS अधिकारियों के हुए तबादले देखिए पूरी लिस्ट
देश अमृतकाल में प्रवेश कर विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा - मुख्यमंत्री नायब सिंह
आत्मनिर्भर नारी शक्ति का उदाहरण बना प्रगतिशील टैगोर स्वयं सहायता समूह लोकसभा अध्यक्ष ने किया जनता से सीधा संवाद करने के लिए प्रेरित