हरियाणा के अंबाला में बने 1857 की क्रांति के सबसे बड़े स्मारक का गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकार्पण किया। हालांकि, पब्लिक के लिए यह दिवाली के बाद ही खुलेगा। इसमें एंट्री के लिए टिकट लगेगा। टिकट की कीमत 250 रुपए तक प्रस्तावित है। हालांकि CM नायब सैनी जो म्यूजियम संचालन कमेटी के चेयरमैन भी हैं, खुद टिकट की फाइनल कीमत और पब्लिक एंट्री की तारीख घोषित करेंगे।