Wednesday, October 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ • कोई भी योग्य मतदाता न छूटे” SIR नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष फोकस • फसल खरीद में किसानों को किसी स्तर पर परेशानी न हो, फसल का उठान हो सुनिश्चित— मुख्यमंत्री • चंडीगढ़ के सेक्टर 2 के हाउस नंबर 50, पंजाब सीएम के कैंप ऑफिस में सीबीआई की छापेमारी ,पंजाब में CBI की बड़ी कार्रवाई कोठी नंबर 50 में CBI की रेड CM ऑफिस पर भी CBI की रेड , पंजाब कैंप ऑफिस में भी जांच जारी, पंजाब में कई ठिकानों पर CBI की कार्रवाई ,घारांचो में भी CBI की रेड • एशियन गेम्स में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हरियाणा के खेल मंत्री ने किया जोरदार स्वागत • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने SING FORUM में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात • एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 32 पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई • गुरुग्राम में होगी विकसित भारत संकल्प सभा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे
Haryana

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ

October 07, 2026 10:17 PM

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को साइबर नगरी गुरुग्राम में ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ किया। गृह मंत्री श्री अमित शाह ने यात्रा की मशाल मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को सौंपते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और हजारों युवाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को लाइव सुना। प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशवासियों को संबोधित करते हुए सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ सुधा यादव, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

श्री अमित शाह ने राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन 25 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम और युगांतकारी अध्याय है। उन्होंने कहा कि इन 25 वर्षों में श्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर देश और करोड़ों नागरिकों की सेवा की है।

 

श्री अमित शाह ने कहा कि 7 अक्तूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। एक गरीब परिवार में जन्मे व्यक्ति ने अपनी क्षमता, प्रतिभा और करोड़ों लोगों को साथ लेकर 25 वर्षों तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करने का रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के ये 25 वर्ष इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किए जाएंगे।

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 25 वर्षों में देश ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने गरीबी उन्मूलन, सुरक्षित भारत, अनुच्छेद 370 को हटाने, नक्सलवाद समाप्त करना, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण तथा देश के बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने जैसी उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण की दिशा में किए गए प्रयासों से 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

 

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष गरीब कल्याण, भारत के गौरव और राष्ट्र की प्रगति के 25 वर्ष रहे हैं। इन 25 वर्षों की सेवा और उपलब्धियों को यादगार बनाने के लिए ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया है। देश के विकास और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा-समर्पण के 25 वर्षों को जनभागीदारी के माध्यम से स्मरण करना इस यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम के प्रमुख मार्गों से पैदल यात्रा करते हुए सिग्नेचर टावर के पास यात्रा की मशाल स्थापित की। इस दौरान उन्होंने मशाल युवाओं को सौंपते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। यात्रा का शुभारंभ विकसित भारत सभा से हुआ, जिसमें हजारों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संदेश देते हुए कहा कि देश और प्रदेश का विकास तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर सुविधाएं पहुंचें और लोगों का जीवन सुखी, समृद्ध एवं समस्यामुक्त बने।

 

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के सिंह, सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव के. मकरंद पांडुरंग, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा,

मानेसर की मेयर डॉ इंद्रजीत यादव, गुरुग्राम सीनियर डिप्टी मेयर धर्मबीर भांगरोला सहित गुरुग्राम जिला प्रशासन से सीपी शिवास कविराज, निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, डीसी उत्तम सिंह  तथा अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
कोई भी योग्य मतदाता न छूटे” SIR नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष फोकस फसल खरीद में किसानों को किसी स्तर पर परेशानी न हो, फसल का उठान हो सुनिश्चित— मुख्यमंत्री एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 32 पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई
गुरुग्राम में होगी विकसित भारत संकल्प सभा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे
सही अवसर मिलें तो विशेष जरूरतों वाले बच्चे चुनौतियों को ताकत में बदल सकते हैं: आयुक्त एवं सचिव श्री के.एम. पांडुरंग
नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा निर्माण का लिया संकल्प - गौरव गौतम मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने “स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प – विचार से विस्तार तक” का शुभारंभ किया किसानों के हितों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर, अनाज मंडी में आने वाले एक-एक दाने की होगी खरीद: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कलाल माजरा और छपरा पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात