Monday, October 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• एशियन गेम्स में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हरियाणा के खेल मंत्री ने किया जोरदार स्वागत • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने SING FORUM में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात • एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 32 पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई • गुरुग्राम में होगी विकसित भारत संकल्प सभा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे • सही अवसर मिलें तो विशेष जरूरतों वाले बच्चे चुनौतियों को ताकत में बदल सकते हैं: आयुक्त एवं सचिव श्री के.एम. पांडुरंग • असम के घिलमारा में नाव पलटी, तीन लोगों की मौत • भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान • अंकित बालियान मर्डर केस: हत्याकांड में शामिल और फरार चल रहे दोनों शूटरों के घर की कुर्की हुई
Haryana

गुरुग्राम में होगी विकसित भारत संकल्प सभा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे

October 05, 2026 08:54 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 7 अक्टूबर को गुरुग्राम में आयोजित होने वाली विकसित भारत संकल्प सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जनसमूह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी, प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाली विकसित भारत संकल्प सभा गुरुग्राम के लेजर वैली स्थित महाराणा प्रताप पार्क में होगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह ने भाजपा कार्यालय गुरुकमल में संगठनात्मक बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्या डॉ. सुधा यादव सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह सभा आयोजित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़कर उपस्थित जनसमूह का मार्गदर्शन करेंगे, जबकि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह हरियाणा की पावन धरा से कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित करेंगे।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत-2047 केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का संकल्प है। भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सरकार के साथ समाज की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और समाजहित के कार्यों में अपना योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं और नागरिकों को यह संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा कि वे विकसित भारत के निर्माण में अपने स्तर पर सक्रिय योगदान दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन जनभागीदारी की इसी भावना को और मजबूत करेगा।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन सुनने पहुंचेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस आयोजन को केवल संगठनात्मक कार्यक्रम न मानकर विकसित भारत-2047 के राष्ट्रीय संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान बनाएं।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि हरियाणा प्रभारी नियुक्त होने के बाद स्मृति ईरानी का यह पहला हरियाणा दौरा होगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता, वेद फुल्ला, विधायक मुकेश शर्मा, विधायक बिमला चौधरी, जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी सहित दोनों संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारी, जिला प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 32 पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई
सही अवसर मिलें तो विशेष जरूरतों वाले बच्चे चुनौतियों को ताकत में बदल सकते हैं: आयुक्त एवं सचिव श्री के.एम. पांडुरंग
नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा निर्माण का लिया संकल्प - गौरव गौतम मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने “स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प – विचार से विस्तार तक” का शुभारंभ किया किसानों के हितों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर, अनाज मंडी में आने वाले एक-एक दाने की होगी खरीद: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कलाल माजरा और छपरा पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ब्लड डोनेशन वैन की लेगी मदद : आरती सिंह राव मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के विश्लेषण व मजबूती के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और एसजेएचआईएफएम के बीच शोध एवं नीति अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए हुआ एमओयू