Friday, October 02, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन • सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा निर्माण का लिया संकल्प - गौरव गौतम • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने “स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प – विचार से विस्तार तक” का शुभारंभ किया • किसानों के हितों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर, अनाज मंडी में आने वाले एक-एक दाने की होगी खरीद: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कलाल माजरा और छपरा पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात • चंडीगढ़:परगट सिंह पंजाब कांग्रेस के नये प्रधान बने • सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ब्लड डोनेशन वैन की लेगी मदद : आरती सिंह राव • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के विश्लेषण व मजबूती के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया
Haryana

किसानों के हितों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर, अनाज मंडी में आने वाले एक-एक दाने की होगी खरीद: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

October 02, 2026 09:43 PM
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है और धान खरीद के दौरान किसी किसान को अनावश्यक परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अनाज मंडी में आने वाली किसान की धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। सरकार के मंत्री, विधायक और वह स्वयं मंडियों का निरीक्षण कर रहे हैं। सभी जिला उपायुक्त को खरीद व्यवस्था पर बारीकी से नजर रखने के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके साथ-साथ प्रत्येक मंडी में एक-एक उच्च अधिकारी की ड्यूटी नोडल अधिकारी के रूप में लगाई गई है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार सायं अचानक  कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा अनाज मंडी में पहुंचकर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में पहुंची धान की फसल की नमी की जांच की तथा किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली। किसानों और आढ़तियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष धान की खरीद सुचारु करवाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने किसानों से निर्धारित 17 प्रतिशत नमी के मानक वाली धान की फसल मंडी में लाने की अपील की। इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, एसडीएम राजेश कुमार सोनी, नगर पालिका की चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मार्केट कमेटी के चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त, सचिव संत कुमार सैनी, मंडी प्रधान राजीव कुमार आर्य सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा निर्माण का लिया संकल्प - गौरव गौतम मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने “स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प – विचार से विस्तार तक” का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कलाल माजरा और छपरा पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ब्लड डोनेशन वैन की लेगी मदद : आरती सिंह राव मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के विश्लेषण व मजबूती के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और एसजेएचआईएफएम के बीच शोध एवं नीति अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए हुआ एमओयू नई एएलएस एम्बुलेंस ने 46 दिनों में संभाले 9,200 से अधिक केस- डॉ. सुमिता मिश्रा हरियाणा की पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का बड़ा असर हुआ: डॉ. सुमिता मिश्रा उद्योगों को प्रोत्साहन, युवाओं को रोजगार और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी