Monday, October 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• एशियन गेम्स में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हरियाणा के खेल मंत्री ने किया जोरदार स्वागत • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने SING FORUM में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात • एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 32 पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई • गुरुग्राम में होगी विकसित भारत संकल्प सभा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे • सही अवसर मिलें तो विशेष जरूरतों वाले बच्चे चुनौतियों को ताकत में बदल सकते हैं: आयुक्त एवं सचिव श्री के.एम. पांडुरंग • असम के घिलमारा में नाव पलटी, तीन लोगों की मौत • भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान • अंकित बालियान मर्डर केस: हत्याकांड में शामिल और फरार चल रहे दोनों शूटरों के घर की कुर्की हुई
Haryana

एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 32 पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई

October 05, 2026 08:55 PM
हरियाणा के  राज्यपाल  प्रो. असीम कुमार घोष ने एशियन गेम्स-2026 में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन पर सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में देश के लिए कुल 85 पदक अर्जित किए हैं।

 राज्यपाल  ने एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की। राज्य के खिलाड़ियों ने कुल 32 पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है, जिनमें 14 स्वर्ण, 9 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं।

प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का यह शानदार प्रदर्शन खेल के क्षेत्र में देश की बढ़ती शक्ति, प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिचायक है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर लगातार देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

 राज्यपाल ने कहा कि देश की खेल उपलब्धियों में हरियाणा निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हरियाणा के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं।

उन्होंने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों, सपोर्ट स्टाफ तथा परिजनों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने उन खिलाड़ियों के प्रयासों की भी सराहना की, जो मामूली अंतर से पदक जीतने से चूक गए। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों का धैर्य, प्रतिबद्धता और खेल भावना भी प्रशंसा के योग्य है।

 राज्यपाल  ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी उपलब्धियां देश और प्रदेश की युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करेंगी तथा उन्हें उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
गुरुग्राम में होगी विकसित भारत संकल्प सभा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे
सही अवसर मिलें तो विशेष जरूरतों वाले बच्चे चुनौतियों को ताकत में बदल सकते हैं: आयुक्त एवं सचिव श्री के.एम. पांडुरंग
नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा निर्माण का लिया संकल्प - गौरव गौतम मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने “स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प – विचार से विस्तार तक” का शुभारंभ किया किसानों के हितों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर, अनाज मंडी में आने वाले एक-एक दाने की होगी खरीद: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कलाल माजरा और छपरा पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ब्लड डोनेशन वैन की लेगी मदद : आरती सिंह राव मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के विश्लेषण व मजबूती के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और एसजेएचआईएफएम के बीच शोध एवं नीति अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए हुआ एमओयू