Monday, September 28, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• गांवों में लाइब्रेरी से लेकर इंडोर जिम तक, जनकल्याणकारी योजनाओं में गुणवत्ता और प्रभावी निगरानी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया जोर • हरियाणा के सभी विभाग सुशासन और उत्कृष्टता के लिए बेस्ट प्रैक्टिसज पर जोर दें: मुख्यमंत्री • गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित • कुरुक्षेत्र, सिरसा, अंबाला और फरीदाबाद के हादसों के पीड़ित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की सहायता राशि की घोषणा • खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर दे रही है सरकार - मुख्यमंत्री • 138वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का हुआ सामूहिक प्रसारण • सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत • लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा
Haryana

गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित

September 28, 2026 09:21 PM

हाल ही में एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन करने वाली मेधावी निशानेबाज सुरुचि फोगाट का सोमवार को झज्जर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जिला प्रशासन की ओर से डीसी वर्षा खांगवाल ने सुरुचि इंद्र सिंह को शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें एपीसीपीएल की ओर से सीएसआर के अंतर्गत स्पोर्ट्स इक्विपमेंट भी प्रदान किए गए और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस बीच गोल्ड मैडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने फ़ोन पर बधाई देकर जीवन में निरन्तर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

डीसी वर्षा खांगवाल ने सुरुचि फोगाट और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सुरुचि की उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों, विशेषकर युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर खिलाड़ी बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। जिला प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग एवं प्रोत्साहन दिया जाता रहेगा।

सुरुचि फोगाट ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ तैयारी करेंगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां, पिता और पूरे परिवार के सहयोग को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मेधावी खिलाड़ी सुरुचि की माता सुदेश देवी, भाई निशांत के अलावा कई अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
गांवों में लाइब्रेरी से लेकर इंडोर जिम तक, जनकल्याणकारी योजनाओं में गुणवत्ता और प्रभावी निगरानी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया जोर हरियाणा के सभी विभाग सुशासन और उत्कृष्टता के लिए बेस्ट प्रैक्टिसज पर जोर दें: मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र, सिरसा, अंबाला और फरीदाबाद के हादसों के पीड़ित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की सहायता राशि की घोषणा
खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर दे रही है सरकार - मुख्यमंत्री
138वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का हुआ सामूहिक प्रसारण सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत वोट चोरी’ के आरोपों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कर रहे प्रहार
3 IAS अधिकारियों के तबादले एवं पोस्टिंग ऑर्डर्स जारी
चंडीगढ़: एक बार फिर भेजा गया धमकी भरा ईमेल , ईमेल में भाजपा के कई दफ्तरों को उड़ाने की दी गई धमकी, पंजाब में भाजपा का समर्थन न करने की बात कही गई ई मेल में बब्बर खालसा का जिक्र किया गया, पंचकूला में स्कूलों को उड़ाने की धमकी
महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैं - ऊर्जा मंत्री अनिल विज