Sunday, September 27, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 138वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का हुआ सामूहिक प्रसारण • सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत • लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा • वोट चोरी’ के आरोपों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कर रहे प्रहार • 3 IAS अधिकारियों के तबादले एवं पोस्टिंग ऑर्डर्स जारी • चंडीगढ़: एक बार फिर भेजा गया धमकी भरा ईमेल , ईमेल में भाजपा के कई दफ्तरों को उड़ाने की दी गई धमकी, पंजाब में भाजपा का समर्थन न करने की बात कही गई ई मेल में बब्बर खालसा का जिक्र किया गया, पंचकूला में स्कूलों को उड़ाने की धमकी • महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैं - ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा में सरपट दौड़ी सुधारों की ट्रेन , 8 प्राथमिक क्षेत्रों में सुधार लागू, 14 अन्य सुधार अगले माह तक होंगे लागू
Haryana

138वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का हुआ सामूहिक प्रसारण

September 27, 2026 10:26 PM

हिसार जिला के बरवाला विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-31 स्थित बाल संस्कार वाटिका में रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड का सामूहिक प्रसारण किया गया।

 

 कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में लोक निर्माण विभाग एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।

 

कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर माह ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद करते हैं। इस कार्यक्रम में देश में हो रहे सकारात्मक बदलावों, विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे भारत तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों की उपलब्धियों को देश के सामने रखा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ के माध्यम से ऐसे सामान्य नागरिकों और महान व्यक्तित्वों का भी उल्लेख करते हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए समाज और देश को मजबूत बनाने में योगदान दे रहे हैं। ऐसे लोगों की प्रेरक कहानियों से समाज के अन्य लोगों को भी आगे बढ़ने और देशहित में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण से जुड़ने, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम बन गया है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करते हुए समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन श्री राजेश ठकराल, बरवाला नगर परिषद के अध्यक्ष श्री रमेश बैटरीवाला , पूर्व चेयरमैन श्री रणधीर धीरू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत वोट चोरी’ के आरोपों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कर रहे प्रहार
3 IAS अधिकारियों के तबादले एवं पोस्टिंग ऑर्डर्स जारी
चंडीगढ़: एक बार फिर भेजा गया धमकी भरा ईमेल , ईमेल में भाजपा के कई दफ्तरों को उड़ाने की दी गई धमकी, पंजाब में भाजपा का समर्थन न करने की बात कही गई ई मेल में बब्बर खालसा का जिक्र किया गया, पंचकूला में स्कूलों को उड़ाने की धमकी
महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैं - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा में सरपट दौड़ी सुधारों की ट्रेन , 8 प्राथमिक क्षेत्रों में सुधार लागू, 14 अन्य सुधार अगले माह तक होंगे लागू हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद राव तुलाराम को किए श्रद्धा सुमन अर्पित पानीपत के डाडोला में 53 लाख रुपए से बनेगा भव्य अंबेडकर भवन, गांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार एनएचएम के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत अंतर-जिला पुनर्नियोजन के संबंध में नई दिशा-निर्देश जारी केएमपी एक्सप्रेसवे व 152 डी विकसित भारत-2047 की बनेंगे शान: राव नरबीर सिंह