हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशियन गेम में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी और कहा कि स्वर्ण पदक जीतकर महिला क्रिकेट टीम ने भारत के ताज़ में और सितारे लगा दिए हैं।
आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान कि हरियाणा में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल गया है पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि हमारी सरकार में कानून व्यवस्था को बनाए रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यह तो कांग्रेस सरकार के समय में पैदा किए गए गलत तत्व थे और जो उनकी सरकारों के सहयोग से लूटपाट करते थे अब उनकी वह दुकान बंद हो गई जिसके चलते यह इस तरह की घटनाएं करते हैं, मगर हम इन सबकी खबर ले रहे हैं।
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा आप पार्टी को भाजपा की बी टीम कहने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुरजेवाला ने राजनीति छोड़कर पंडताई का काम शुरू कर दिया है और अपने बेढंग ज्योतिष के आधार पर वो बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा खुद में सरकार बनाने में पूरी तरह सक्षम है, आज देश के 22 प्रदेशों में भाजपा की सरकार है और हमें किसी सहारे की जरूरत नहीं है।
*भारतीय परंपराओं का सम्मान करना हमारा फर्ज है - विज*
वहीं, आप पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर कटाक्ष कि वह पंजाब में जाते हैं तो सरदार बन जाते हैं और जब बिहार जाते हैं तो बिहारी बन जाते हैं जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल ने पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय परंपराओं का सम्मान करना हमारा फर्ज है, हर कोई करता है और मुख्यमंत्री जी भी यह कर रहे हैं तो इनके पेट में क्या दर्द है।