Monday, September 28, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• गांवों में लाइब्रेरी से लेकर इंडोर जिम तक, जनकल्याणकारी योजनाओं में गुणवत्ता और प्रभावी निगरानी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया जोर • हरियाणा के सभी विभाग सुशासन और उत्कृष्टता के लिए बेस्ट प्रैक्टिसज पर जोर दें: मुख्यमंत्री • गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित • कुरुक्षेत्र, सिरसा, अंबाला और फरीदाबाद के हादसों के पीड़ित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की सहायता राशि की घोषणा • खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर दे रही है सरकार - मुख्यमंत्री • 138वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का हुआ सामूहिक प्रसारण • सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत • लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा
Haryana

कुरुक्षेत्र, सिरसा, अंबाला और फरीदाबाद के हादसों के पीड़ित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की सहायता राशि की घोषणा

September 28, 2026 09:20 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हाल ही में हुए हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हरियाणा सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि विभिन्न हादसों में जान गंवाने वाले प्रत्येक पीड़ित के परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके तहत कुरुक्षेत्र में 24 सितंबर को हुए हादसे में जान गंवाने वाले 6 पीड़ितों तथा सिरसा में 24 सितंबर को हुए हादसे में जान गंवाने वाले 3 पीड़ितों के परिवारों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

 

इसी प्रकार, अंबाला में 27 सितंबर को हुए हादसे में जान गंवाने वाले 6 पीड़ितों के परिवारों को भी 5 लाख रुपये प्रति पीड़ित की दर से सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही, फरीदाबाद में 27 सितंबर को हुए हादसे में जान गंवाने वाली बच्ची के परिवार को भी 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक है और इस कठिन समय में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
गांवों में लाइब्रेरी से लेकर इंडोर जिम तक, जनकल्याणकारी योजनाओं में गुणवत्ता और प्रभावी निगरानी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया जोर हरियाणा के सभी विभाग सुशासन और उत्कृष्टता के लिए बेस्ट प्रैक्टिसज पर जोर दें: मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित
खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर दे रही है सरकार - मुख्यमंत्री
138वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का हुआ सामूहिक प्रसारण सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत वोट चोरी’ के आरोपों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कर रहे प्रहार
3 IAS अधिकारियों के तबादले एवं पोस्टिंग ऑर्डर्स जारी
चंडीगढ़: एक बार फिर भेजा गया धमकी भरा ईमेल , ईमेल में भाजपा के कई दफ्तरों को उड़ाने की दी गई धमकी, पंजाब में भाजपा का समर्थन न करने की बात कही गई ई मेल में बब्बर खालसा का जिक्र किया गया, पंचकूला में स्कूलों को उड़ाने की धमकी
महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैं - ऊर्जा मंत्री अनिल विज