Monday, September 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री राम कथा के समापन समारोह में हुए सम्मिलित, कथा का किया श्रवण, यज्ञ में दी आहुतिसोहना में छापेमारी के दौरान 49 कोडीन सिरप और 520 अल्प्राजोलम टैबलेट ज़ब्त25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान : श्याम सिंह राणाहरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का युवाओं से आह्वान: विकसित, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में करें भागीदारीहरियाणा में विशेष SIR अभियान रहा सफलयूके के बाजार में हरियाणा के टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न-आभूषण और इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए खुलेंगे नए अवसर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहिन्दी मन की आवाज को अभिव्यक्त करने वाली विशाल भाषा - डॉ. धर्मदेव विद्यार्थीउद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो का उद्घाटन करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी
Haryana

हरियाणा में विशेष SIR अभियान रहा सफल

September 14, 2026 06:43 PM

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बताया कि 12 व 13 सितंबर को आयोजित विशेष अभियान के दौरान फॉर्म-6 के 31,816 फॉर्म-7 के 2501 व फॉर्म-8 के 16689 आवेदन प्राप्त हुए। जिसके बाद अब तक फॉर्म-6 के कुल 2,06,533 प्रपत्र, फॉर्म-7 के कुल 19,514 आवेदन प्रपत्र व फॉर्म-8 के कुल 1,49,488 आवेदन प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि दावों व आपत्तियों की प्रक्रिया के अंतर्गत चलाए गए विशेष अभियान दिवस का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। अब 26 व 27 सितंबर को भी दावे एवं आपत्तियों को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने, नाम हटवाने, विवरण में संशोधन करवाने व दावे और आपत्तियों से संबंधित आवेदन प्रपत्र नजदीकी बीएलओ को जमा करवा सकते हैं। दावे एवं आपत्तियों से संबंधित फॉर्म जमा करवाने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। ऐसे में जिन भी नागरिकों को किसी तरह की कोई आपत्ति है तो वह समय रहते अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।

विशेष दिवस पर बीएलओ सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे और पात्र मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर तक होगा। सभी त्रुटियों को दूर करने के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर को होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची को पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने में नागरिकों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। विशेष अभियान दिवसों का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को प्रक्रिया से जोड़ना व उन्हें अपने मतदाता अधिकारों के संबंध में जागरूक करना है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री राम कथा के समापन समारोह में हुए सम्मिलित, कथा का किया श्रवण, यज्ञ में दी आहुति सोहना में छापेमारी के दौरान 49 कोडीन सिरप और 520 अल्प्राजोलम टैबलेट ज़ब्त 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान : श्याम सिंह राणा हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का युवाओं से आह्वान: विकसित, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में करें भागीदारी यूके के बाजार में हरियाणा के टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न-आभूषण और इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए खुलेंगे नए अवसर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिन्दी मन की आवाज को अभिव्यक्त करने वाली विशाल भाषा - डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी उद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो का उद्घाटन करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी 17 सितंबर की शाम हरियाणा के विकास कार्यों पर जगमगाएंगे आशीर्वाद के दीये प्रधानमंत्री के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में मनाया जाएगा संकल्प अभियान गन्ना किसानों को समय पर भुगतान और चीनी मिलों का सुचारू संचालन सरकार की प्राथमिकता - मोहन लाल कौशिक