Monday, September 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री राम कथा के समापन समारोह में हुए सम्मिलित, कथा का किया श्रवण, यज्ञ में दी आहुतिसोहना में छापेमारी के दौरान 49 कोडीन सिरप और 520 अल्प्राजोलम टैबलेट ज़ब्त25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान : श्याम सिंह राणाहरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का युवाओं से आह्वान: विकसित, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में करें भागीदारीहरियाणा में विशेष SIR अभियान रहा सफलयूके के बाजार में हरियाणा के टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न-आभूषण और इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए खुलेंगे नए अवसर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहिन्दी मन की आवाज को अभिव्यक्त करने वाली विशाल भाषा - डॉ. धर्मदेव विद्यार्थीउद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो का उद्घाटन करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी
Haryana

हिन्दी मन की आवाज को अभिव्यक्त करने वाली विशाल भाषा - डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी

September 14, 2026 06:41 PM

हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा हिंदी दिवस के अवसर निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी द्वारा अकादमी के विभिन्न प्रकोष्ठों से संबंधित कर्मचारियों के साथ एक कक्ष में हिन्दी भाषा के महत्त्व एवं उसकी विशेषताओं पर विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दी एक विशाल और समृद्ध भाषा है, जो मन को स्पर्श करती है तथा मनुष्य के भावों और अंतर्मन की आवाज को सहज एवं प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त करने की क्षमता रखती है। हिन्दी की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक इसकी शब्द समृद्धि है। हिन्दी में एक ही अर्थ को व्यक्त करने के लिए अनेक पर्यायवाची शब्द उपलब्ध हैं, जो भाषा को अभिव्यक्ति की व्यापकता और विविधता प्रदान करते हैं। इसके विपरीत अंग्रेजी भाषा में अभिव्यक्ति के विविध विकल्प अपेक्षाकृत सीमित दिखाई देते हैं।

 

हिंदी को संस्कारों और भावनाओं की भाषा बताते हुए कहा कि हिन्दी केवल संवाद का ही माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संवेदनाओं, विचारों और सांस्कृतिक मूल्यों को अभिव्यक्त करने वाली भाषा है। उन्होंने हिंदी के प्रति सम्मान और उसके अधिकाधिक प्रयाग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

उन्होंने बताया कि हमें अपने प्रदेश और देश को सशक्त बनाना है तो हमें अपनी भाषा को सशक्त बनाना होगा। भाषा जितनी समृद्ध और सशक्त होगी, हमारी सांस्कृतिक पहचान और आत्मविश्वास भी उतना ही मजबूत होगा। हिंदी दिवस के इस विचार गोष्ठी में मनीषा नांदल, मुकेश लता, रितु सुमन, अंजु कक्कड, राजबीर, संजय कुमार व प्रदीप शर्मा ने भाग लिया।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री राम कथा के समापन समारोह में हुए सम्मिलित, कथा का किया श्रवण, यज्ञ में दी आहुति सोहना में छापेमारी के दौरान 49 कोडीन सिरप और 520 अल्प्राजोलम टैबलेट ज़ब्त 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान : श्याम सिंह राणा हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का युवाओं से आह्वान: विकसित, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में करें भागीदारी हरियाणा में विशेष SIR अभियान रहा सफल यूके के बाजार में हरियाणा के टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न-आभूषण और इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए खुलेंगे नए अवसर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो का उद्घाटन करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी 17 सितंबर की शाम हरियाणा के विकास कार्यों पर जगमगाएंगे आशीर्वाद के दीये प्रधानमंत्री के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में मनाया जाएगा संकल्प अभियान गन्ना किसानों को समय पर भुगतान और चीनी मिलों का सुचारू संचालन सरकार की प्राथमिकता - मोहन लाल कौशिक