Monday, September 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री राम कथा के समापन समारोह में हुए सम्मिलित, कथा का किया श्रवण, यज्ञ में दी आहुतिसोहना में छापेमारी के दौरान 49 कोडीन सिरप और 520 अल्प्राजोलम टैबलेट ज़ब्त25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान : श्याम सिंह राणाहरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का युवाओं से आह्वान: विकसित, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में करें भागीदारीहरियाणा में विशेष SIR अभियान रहा सफलयूके के बाजार में हरियाणा के टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न-आभूषण और इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए खुलेंगे नए अवसर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहिन्दी मन की आवाज को अभिव्यक्त करने वाली विशाल भाषा - डॉ. धर्मदेव विद्यार्थीउद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो का उद्घाटन करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी
Haryana

17 सितंबर की शाम हरियाणा के विकास कार्यों पर जगमगाएंगे आशीर्वाद के दीये

September 14, 2026 06:40 PM

हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित हो रही है, इसी के तहत अब विकास संरचनाओं पर बड़ी संख्या में आशीर्वाद के दीये के रूप में दीये जलाए जाएंगे। प्रदेश के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने इस संबंध में दोनों विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

 

श्री गंगवा ने निर्देश दिए कि 17 सितंबर की शाम प्रदेशभर में पिछले 12 वर्षों के दौरान दोनों विभागों द्वारा तैयार की गई नई विकास संरचनाओं पर बड़ी संख्या में मिट्टी के दीये सरसों के तेल से जलाए जाएं। एक तरह से यह आशीर्वाद के प्रतीक के रूप में जलाए जाएंगे। इसके तहत नए भवन, राउंडअबाउट, अस्पताल, वाटर वर्क्स, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), सड़कें, पुल, फ्लाईओवर सहित अन्य नई संरचनाओं को शामिल किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सब-डिवीजन, डिवीजन और सर्कल स्तर पर इन कार्यक्रमों को विशेष अभियान के रूप में आयोजित किया जाएगा। बाकायदा इसके लिए जगह चिन्हित करने के लिए भी दोनों विभागों को निर्देश दे दिए है।

 

श्री गंगवा ने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर को सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाते हुए सेवा संकल्प अभियान को प्रदेशभर में जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा और विकास को नई दिशा दी है तथा हरियाणा भी इसी भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। विकास कार्यों पर जलने वाले मिट्टी के दीये सेवा, समर्पण, विकास और जनकल्याण के इसी संकल्प का प्रतीक होंगे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री राम कथा के समापन समारोह में हुए सम्मिलित, कथा का किया श्रवण, यज्ञ में दी आहुति सोहना में छापेमारी के दौरान 49 कोडीन सिरप और 520 अल्प्राजोलम टैबलेट ज़ब्त 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान : श्याम सिंह राणा हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का युवाओं से आह्वान: विकसित, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में करें भागीदारी हरियाणा में विशेष SIR अभियान रहा सफल यूके के बाजार में हरियाणा के टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न-आभूषण और इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए खुलेंगे नए अवसर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिन्दी मन की आवाज को अभिव्यक्त करने वाली विशाल भाषा - डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी उद्यान मेला एवं हॉर्टी एक्सपो का उद्घाटन करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में मनाया जाएगा संकल्प अभियान गन्ना किसानों को समय पर भुगतान और चीनी मिलों का सुचारू संचालन सरकार की प्राथमिकता - मोहन लाल कौशिक