Friday, July 31, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और वाली कहावत लागू होती है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीअगस्त माह में देशभक्ति के रंग से सराबोर रहेगा हरियाणा स्वतंत्रता दिवस पर 'हर घर तिरंगा' अभियान; 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर होंगे विशेष कार्यक्रमपौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीवाराणसी से प्रारंभ हुई संत शिरोमणि गुरु रविदास की पवित्र कलश यात्रा का गुरुग्राम में भव्य स्वागतदिल्ली: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकातपीएम मोदी ने पोस्ट किया नया इंस्टा वीडियो, एंटी पेपर लीक बिल पर दिया मैसेजराजस्थान विधानसभा का मॉनसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवनियुक्त ग्रुप डी कर्मचारियों से संवाद कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
Haryana

वाराणसी से प्रारंभ हुई संत शिरोमणि गुरु रविदास की पवित्र कलश यात्रा का गुरुग्राम में भव्य स्वागत

July 30, 2026 11:21 PM

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती को जन-जन का उत्सव बनाने के उद्देश्य से निकाली जा रही पवित्र कलश यात्रा के गुरुग्राम आगमन पर यात्रा का श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ स्वागत किया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता के नेतृत्व में सर्वसमाज का प्रतिनिधिमंडल वाराणसी से पवित्र कलश एवं गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी लेकर गुरुग्राम पहुंचा।

 

इस अवसर पर हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खान एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, भाजपा गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, गुरुग्राम महानगर जिला अध्यक्ष अजीत यादव, पूर्व मेयर मधु आजाद, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, भाजपा जिला प्रभारी संदीप जोशी, जिला मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालुओं ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

 

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश देता है। उनकी 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यह यात्रा समाज को उनके विचारों से जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम बनेगी।

 

*यात्रा मार्ग पर जगह-जगह हुआ पवित्र कलश यात्रा का भव्य स्वागत*

 

गुरुग्राम पहुंचने के बाद पवित्र कलश यात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। एंबिएंस मॉल से प्रारंभ होकर यात्रा शंकर चौक, सिग्नेचर टावर, राजीव चौक, सोहना चौक, प्रेम मंदिर, न्यू कॉलोनी मोड़, सेक्टर-4-7 होते हुए शीतला माता मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का अभिनंदन किया तथा गुरु रविदास जी के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

 

*गुरुग्राम से पूरे हरियाणा में पहुंचेगी गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी*

 

वाराणसी से लाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी एवं कलश का गुरुग्राम पहुंचने के बाद पवित्र कलश को माता शीतला देवी मंदिर में विधिवत स्थापित किया गया। इसके उपरांत 4 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के करकमलों से यह पवित्र मिट्टी प्रदेश के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद सभी जिलों में गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में इस पवित्र मिट्टी का उपयोग किया जाएगा, ताकि संत गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और वाली कहावत लागू होती है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अगस्त माह में देशभक्ति के रंग से सराबोर रहेगा हरियाणा स्वतंत्रता दिवस पर 'हर घर तिरंगा' अभियान; 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर होंगे विशेष कार्यक्रम पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवनियुक्त ग्रुप डी कर्मचारियों से संवाद कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
हरियाणा के राष्ट्रीय सचिव भाजपा ओम प्रकाश धनखड़ ने आज अपनी किताब "GIVE YOUR BEST" के 2nd ऑडिशन पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए,साथ में डॉ संजय शर्मा, कार्यक्रम संयोजक,संजय आहूजा, सह संयोजक विशेष रूप से मौजूद रहे
हरियाणा कैबिनेट बैठक में 26 में से 22 एजेंडे पास,प्रॉपर्टी टैक्स पर नया फार्मूला लागू, अग्निवीरों को 20 फीसदी रिजर्वेशन; EV खरीद पर 100% तक छूट
प्रदेश में खुलेंगे 700 वीटा बूथ — मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर सभी विभागों को उपलब्ध मानव संसाधन का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण