हरियाणा सीएम नायब सैनी की अध्यक्ष में मंगलवार को सचिवालय स्थित सीएमओ के कमेटी रूम में मंत्रीमंडल की बैठक हुई। इसमें उद्योग, आवास, वित्त, उच्च शिक्षा, पंचायत, न्यायिक सेवा और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े करीब डेढ़ दर्जन एजेंडों पर चर्चा हुई।
बैठक के बाद सीएम सैनी ने सबसे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पैरा एथलीट को बधाई दी। आगे बताया कि 26 में से 22 एजेंडे पास किए गए। इनमें पहला गुरु रविदास जी की जयंती पर सभी जिलों में कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में रखा जाएगा, जहां से फिर पूरे प्रदेश में ले जाया जाएगा।
सीएम ने बताया कि अग्निवीरों को सीधी भर्ती आरक्षण का लाभ मिलेगा। 20 फीसदी होरिजेंटल रिजर्वेशन मिलेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक वाहन खरीद पर छूट मिलेगी। 30 लाख रुपए तक कीमत के ईवी में वाहन कर में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। जबकि 30 लाख रुपए से अधिक कीमत के ईवी पर 50 फीसदी छूट मिलेगी।
सीएम सैनी ने बताया कि हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग को गठन किया जाएगा। एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, 5 गैर सरकारी सदस्य व एक सचिव होगा। जिनका कार्यकाल 3 साल होगा। सिविल न्यायायल जैसी शक्तियां होंगी।
शहीदों के आश्रितों को अनुकंपा निर्धारण में राहत देने का प्रस्ताव पास किया है। इनमें करनाल निवासी सुलतान सिंह, भिवानी निवासी गुरदीप, भिवानी निवासी संदीप कुमार केस में छूट देकर इनके बच्चों को नौकरी मिलेगी।
सीएम सैनी ने बताया कि मार्च 2026 में बजट में घोषणा की थी। अब राज्य में महिलाओं के नाम खरीदे या ट्रांसफर किए जाने वाले नॉन ट्रांसपोर्ट वाहनों पर 1 फीसदी की छूट मिलेगी। 30 लाख रुपए कीमत तक के एक्स-शोरूम प्राइस वाले वाहनों पर यह छूट मिलेगी।
इलेक्ट्रॉनिक वाहन खरीद पर छूट मिलेगी। 30 लाख रुपए तक कीमत के ईवी में वाहन कर में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। जबकि 30 लाख रुपए से अधिक कीमत के ईवी पर 50 फीसदी छूट मिलेगीइलेक्ट्रॉनिक वाहन खरीद पर छूट मिलेगी। 30 लाख रुपए तक कीमत के ईवी में वाहन कर में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। जबकि 30 लाख रुपए से अधिक कीमत के ईवी पर 50 फीसदी छूट मिलेगी।
शहरों में प्रॉपर्टी टैक्स की नई प्रणाली लागू होगी, जिसका निर्धारण कलेक्टर रेट पर आधारित होगा। लाल डोरा क्षेत्र की आवासीय संपत्ति में 75% रिबेट मिलेगी। महिला के स्वामित्व वाली जमीन पर टैक्स में 25 प्रतिशत व दिव्यांग को 10 प्रतिशत छूट मिलेगी।।