Friday, July 10, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है प्रदेश सरकार :- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडाशाहजादपुर के राजकीय महिला महाविद्यालय का नाम अब होगा 'महारानी पद्मावती राजकीय महिला महाविद्यालय'- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा40 वर्ष पुरानी पानी की समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभारविद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव: कृष्ण लाल पंवार पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेल - मुख्यमंत्री हरियाणा के आम अब वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा एवं बिहार के बीच शुरू होगी अंतरराज्यीय बस सेवाचंडीगढ: हरियाणा पुलिस विभाग फेरबदल , 9 IPS और 14 HPS अधिकारियों के किए तबादले,प्रदेश सरकार ने जारी की तबादले सूची
Haryana

हरियाणा एवं बिहार के बीच शुरू होगी अंतरराज्यीय बस सेवा

July 10, 2026 09:39 PM

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुलभ सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हरियाणा और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस सेवाओं के संचालन के लिए शुक्रवार को द्विपक्षीय बस परिचालन समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

 

समझौते पर हरियाणा सरकार की ओर से परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  श्री राजा सेखर  वुनडरु तथा बिहार सरकार की ओर से राज्य परिवहन आयुक्त श्री आरिफ अहसन ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर हरियाणा के परिवहन आयुक्त  श्री अतुल द्विवेदी तथा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्री अतुल कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे।

 

इस समझौते के तहत दोनों राज्यों के बीच नियमित बस सेवाओं का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को किफायती दरों पर सुरक्षित, आरामदायक एवं गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

 

इन शहरों के बीच चलेगी आधुनिक एसी बस सेवा

 

द्विपक्षीय समझौते के तहत हरियाणा के गुरुग्राम, अंबाला, सोनीपत, पानीपत सहित अन्य निर्धारित शहरों से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के छह प्रमंडलों—पटना, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा एवं भागलपुर—के लिए आधुनिक वातानुकूलित (एसी) बसों का नियमित परिचालन किया जाएगा। बसों का संचालन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार होगा, जिससे यात्रियों को विश्वसनीय एवं समयबद्ध परिवहन सेवा उपलब्ध हो सकेगी।

 

निजी परिवहन पर कम होगी निर्भरता

 

अतिरिक्त मुख्य सचिव  श्री राजा सेखर  वुनडरु  ने कहा कि बिहार के साथ हुआ यह समझौता अंतरराज्यीय सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे यात्रियों को कम किराये पर गुणवत्तापूर्ण एसी बस सेवा उपलब्ध होगी तथा निजी परिवहन पर उनकी निर्भरता भी कम होगी।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य प्रदेश को देश के प्रमुख राज्यों से बेहतर एवं सुव्यवस्थित बस सेवाओं के माध्यम से जोड़ना है, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं किफायती यात्रा का लाभ मिल सके।

 

उन्होंने बताया कि हरियाणा देश के प्रमुख औद्योगिक एवं रोजगार उपलब्ध कराने वाले राज्यों में से एक है। गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत और अंबाला जैसे शहरों में बड़ी संख्या में बिहार के लोग निजी कंपनियों, औद्योगिक इकाइयों, निर्माण क्षेत्र, सेवा क्षेत्र, व्यापार तथा अन्य व्यवसायों में कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में विद्यार्थी, व्यापारी एवं अन्य यात्री भी नियमित रूप से दोनों राज्यों के बीच आवागमन करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि यह बस सेवा केवल यात्रियों की सुविधा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हरियाणा एवं बिहार के बीच आर्थिक, औद्योगिक, शैक्षणिक तथा सामाजिक संबंधों को भी नई गति प्रदान करेगी। दोनों राज्यों के बीच आवागमन सुगम होने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी तथा निवेश एवं पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। नियमित सार्वजनिक परिवहन सेवा दोनों राज्यों के बीच आपसी संपर्क और सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है प्रदेश सरकार :- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा शाहजादपुर के राजकीय महिला महाविद्यालय का नाम अब होगा 'महारानी पद्मावती राजकीय महिला महाविद्यालय'- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा 40 वर्ष पुरानी पानी की समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव: कृष्ण लाल पंवार
पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेल - मुख्यमंत्री
हरियाणा के आम अब वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ: हरियाणा पुलिस विभाग फेरबदल , 9 IPS और 14 HPS अधिकारियों के किए तबादले,प्रदेश सरकार ने जारी की तबादले सूची
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कर-कमलों से लाभ राशि का सीधा हस्तांतरण (DBT)का विवरण करते हुए
हरियाणा में 10 दिनों में शुरू होगा पहला ऑनलाइन तबादला अभियान 17 जुलाई को प्रदेश में विकास के नये युग का श्रीगणेश होगा: कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी