Friday, July 10, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है प्रदेश सरकार :- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडाशाहजादपुर के राजकीय महिला महाविद्यालय का नाम अब होगा 'महारानी पद्मावती राजकीय महिला महाविद्यालय'- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा40 वर्ष पुरानी पानी की समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभारविद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव: कृष्ण लाल पंवार पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेल - मुख्यमंत्री हरियाणा के आम अब वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा एवं बिहार के बीच शुरू होगी अंतरराज्यीय बस सेवाचंडीगढ: हरियाणा पुलिस विभाग फेरबदल , 9 IPS और 14 HPS अधिकारियों के किए तबादले,प्रदेश सरकार ने जारी की तबादले सूची
Haryana

विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव: कृष्ण लाल पंवार

July 10, 2026 09:42 PM

हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि शिक्षा ही वह सबसे सशक्त माध्यम है, जो किसी भी राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि पूरे समाज में उत्कृष्टता और कड़ी मेहनत की संस्कृति को प्रोत्साहित करने का माध्यम भी है।

 

श्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को पानीपत स्थित सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी एवं टॉपर विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित भव्य एवं गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यालय के नवीन पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन किया तथा पुस्तकालय का अवलोकन करते हुए विद्यालय की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा भी की।  उन्होंने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी एवं टॉपर विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

 

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने तथा अपने ज्ञान एवं प्रतिभा का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कारयुक्त वातावरण प्रदान करने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधक फादर कार्तिक एबल के आशीर्वाद से यह संस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और स्कूल प्रधानाचार्या सिस्टर दीपा सेबास्टियन के मार्गदर्शन में विद्यालय शिक्षा और संस्कारों का केंद्र बन गया है। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विद्यालय की लाइब्रेरी में बच्चों की पुस्तकों हेतु 5 लाख रुपये अनुदान की घोषणा की और कहा कि विद्यालय के ऑडिटोरियम को पूर्ण रूप से वातानुकूलित भी कराया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है प्रदेश सरकार :- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा शाहजादपुर के राजकीय महिला महाविद्यालय का नाम अब होगा 'महारानी पद्मावती राजकीय महिला महाविद्यालय'- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा 40 वर्ष पुरानी पानी की समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार
पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेल - मुख्यमंत्री
हरियाणा के आम अब वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा एवं बिहार के बीच शुरू होगी अंतरराज्यीय बस सेवा
चंडीगढ: हरियाणा पुलिस विभाग फेरबदल , 9 IPS और 14 HPS अधिकारियों के किए तबादले,प्रदेश सरकार ने जारी की तबादले सूची
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कर-कमलों से लाभ राशि का सीधा हस्तांतरण (DBT)का विवरण करते हुए
हरियाणा में 10 दिनों में शुरू होगा पहला ऑनलाइन तबादला अभियान 17 जुलाई को प्रदेश में विकास के नये युग का श्रीगणेश होगा: कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी