Monday, June 22, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का कर रहे हैं वितरणहरियाणा लोकभवन में भव्य रूप से मनाया गया पश्चिम बंगाल स्थापना दिवसपंचकूला:चौपाल से चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा चुनावों का सम्पूर्ण इतिहास पुस्तक का विमोचन हुआअधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकनआगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में खिलेगा कमल: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा की प्राचीन संस्कृति सांग को फिर जीवंत कर रही सरकार -कृष्ण कुमार बेदीप्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से युवाओं को मिलेगा सशक्त भविष्य : राव नरबीर सिंह
Haryana

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा में सामूहिक योगाभ्यास, मंत्रियों ने दिया स्वस्थ और नशा मुक्त जीवन का संदेश

June 21, 2026 09:41 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नियमित रूप से योग अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  कोलकाता से वर्चुअली जुड़े तथा अपने संदेश में सभी नागरिकों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया प्रधानमंत्री का संबोधन प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित योग कार्यक्रमों में भी लाइव प्रसारित किया गया, जिसे उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना।

प्रदेशभर के सभी जिलों में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, योग संस्थाओं तथा हजारों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ तथा ‘योगयुक्त, नशामुक्त हरियाणा’ के संदेश के साथ आयोजित किए गए।

योग ने दुनिया को भारत की प्राचीन संस्कृति का परिचय कराया : विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण

हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग, हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 का जिला स्तरीय समारोह पानीपत में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अपने संबोधन में श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक उत्कृष्ट पद्धति है, जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि योग ने पूरी दुनिया को भारत की प्राचीन संस्कृति, ज्ञान और जीवन-दर्शन से परिचित कराया है। आज विश्व के अधिकांश देश योग को अपनाकर उसके लाभ प्राप्त कर रहे हैं, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव पारित होने के बाद आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। योग हमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

योग भारत की प्राचीन संस्कृति, परंपरा और ज्ञान का अमूल्य उपहार है : कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जींद में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति, परंपरा और ज्ञान का अमूल्य उपहार है, जिसने संपूर्ण विश्व को स्वस्थ जीवन और मानसिक संतुलन का मार्ग दिखाया है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय की एक समग्र जीवन पद्धति है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व पहचान मिली है। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में उत्साह और सहभागिता के साथ मनाया जा रहा है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। साथ ही मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे नागरिकों में योग के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि योग विश्व को महान भारतीय परंपरा का अमूल्य उपहार है। योग हजारों वर्षों से हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अभिन्न अंग रहा है। वैदिक काल में गुरुकुल की शिक्षा सूर्य नमस्कार और ‘ॐ’ के उच्चारण से प्रारंभ होती थी।

योग स्वस्थ, समृद्ध और विकसित भारत की मजबूत नींव : सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा

सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने रोहतक में सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार के प्रयास तभी सफल होंगे, जब प्रत्येक नागरिक स्वयं योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन भर स्वस्थ रहने की जीवन शैली है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नियमित योग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। डॉ. शर्मा ने उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया कि वे योग को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि जब युवा योग अपनाएंगे तो स्वस्थ परिवार बनेंगे, स्वस्थ परिवारों से स्वस्थ समाज और स्वस्थ समाज से विकसित हरियाणा तथा विकसित भारत-2047 का निर्माण होगा। उन्होंने योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले योग साधकों और संस्थाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके उपरांत उन्होंने राजीव गांधी खेल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने योग अपनाने और प्रकृति से जुड़ने का दिया संदेश

कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने भिवानी में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कृषि मंत्री श्री राणा ने कहा कि योग और प्राणायाम न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम हैं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने का भी सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि योग समाज, देश और दुनिया में शांति का प्रतीक है तथा समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है।

आत्मसंयम, अनुशासन और सकारात्मक जीवन शैली की राह दिखाता है योग : कृष्ण कुमार बेदी

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि योग प्रत्येक व्यक्ति को आत्मसंयम, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है। इस प्रेरणा के साथ प्रत्येक नागरिक को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। जब हर व्यक्ति योग को अपने जीवन में धारण करेगा, तब एक स्वस्थ, जागरूक और नशा मुक्त हरियाणा का निर्माण संभव होगा। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गीता स्थली ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र परिसर में हजारों लोगों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के विचार सुनने का अवसर मिला। इसी पावन धरा पर हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था। इन दिव्य उपदेशों में मानवता को कर्म, धर्म और जीवन का शाश्वत संदेश मिला। योग और गीता, दोनों ही मनुष्य को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ रखी गई है। यह थीम आमजन को प्रेरित करती है कि बढ़ती आयु के साथ योग के माध्यम से स्वस्थ, आत्मनिर्भर और प्रसन्न जीवन अपनाया जा सकता है।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा, योग को जीवनशैली बनाकर ही स्वस्थ और विकसित समाज का निर्माण संभव

जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुग्राम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस दौरान श्री गौरव गौतम ने कहा कि योग केवल भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि-मुनियों की अमूल्य देन ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाने वाला विज्ञान है। आज योग दिवस केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विश्व के विभिन्न देशों में करोड़ों लोग योग को अपनाकर इसके महत्व को समझ रहे हैं। यह भारत की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक ज्ञान की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज की नींव रखता है और स्वस्थ समाज ही एक मजबूत तथा विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सीमाओं, भाषाओं और संस्कृतियों से ऊपर उठकर पूरी मानवता को जोड़ने का कार्य कर रहा है योग : डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा

सिरसा के जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डा. कृष्ण मिड्ढा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।  डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि हजारों वर्ष पूर्व हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ, संतुलित और सशक्त बनाने का मार्ग दिखाया था। आज योग केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में अपनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की। यह केवल भारत की उपलब्धि नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन संस्कृति, ज्ञान और परंपराओं का वैश्विक सम्मान है। उन्होंने कहा कि आज विश्व के लगभग सभी देशों में करोड़ों लोग योग कर रहे हैं। यह भारत की उस आध्यात्मिक शक्ति का प्रमाण है, जिसने सीमाओं, भाषाओं और संस्कृतियों से ऊपर उठकर पूरी मानवता को जोडऩे का कार्य किया है। योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान हुआ भव्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग योग शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, कक्षा 3 से 9 तक पाठ्यक्रम में होगा शामिल हरियाणा सिविल सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग उत्सव में लिया भाग, किए योगासन सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल- मुख्यमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व की विधा बना योग: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बिहार के गया में झज्जर और चरखी दादरी की पीएनडीटी टीमों ने किया अंतरराज्यीय लिंग निर्धारण रैकेट का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार योग और गीता का संदेश विश्व शांति तथा मानव कल्याण का मार्ग कर रहा प्रशस्त -मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने नमो शक्ति ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मिशन की 7 मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का कर रहे हैं वितरण