Sunday, June 21, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का कर रहे हैं वितरणहरियाणा लोकभवन में भव्य रूप से मनाया गया पश्चिम बंगाल स्थापना दिवसपंचकूला:चौपाल से चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा चुनावों का सम्पूर्ण इतिहास पुस्तक का विमोचन हुआअधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकनआगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में खिलेगा कमल: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा की प्राचीन संस्कृति सांग को फिर जीवंत कर रही सरकार -कृष्ण कुमार बेदीप्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से युवाओं को मिलेगा सशक्त भविष्य : राव नरबीर सिंह
Haryana

योग शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, कक्षा 3 से 9 तक पाठ्यक्रम में होगा शामिल

June 21, 2026 09:44 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2026 के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह में योग को जन-आंदोलन के रूप में विकसित करने तथा विद्यार्थियों एवं युवाओं में स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

 

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र में कक्षा 3 से लेकर कक्षा 9वीं तक सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में योग शिक्षा को लागू किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

 

उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में योग तथा योग शिक्षा को नियमित रूप से प्रोत्साहित करने के लिए सभी पीटीआई, डीपीईडी, पीजीटी तथा चिह्नित पीआरटी शिक्षकों को योगासनों का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों को नियमित रूप से योगाभ्यास करवाया जा सके। इसके अलावा, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में योग से संबंधित कुछ प्रश्नों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा नीति में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि मोरनी में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के क्षेत्र में एक राज्य स्तरीय संस्थान की स्थापना की जाएगी, जहां प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग से संबंधित स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। साथ ही प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्थापित किए जा रहे पांच ‘‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’’ में योग को भी एक प्रमुख घटक के रूप में शामिल किया जाएगा। इससे विश्वविद्यालयों में योग शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी उच्चतर शिक्षा संस्थानों के स्पोर्ट्स विभागों का नाम परिवर्तित कर स्पोर्टस एवं योग विभाग किया जाएगा, ताकि योग को संस्थागत स्तर पर उचित स्थान एवं पहचान प्राप्त हो सके। उन्होंने आगे कहा कि राज्य की खेल नीति में योगासन को एक खेल विद्या के रूप में शामिल किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक नीतिगत संशोधन किये जाएगे।

 

श्री नायब सिंह सैनी कहा कि योग पाठ्यक्रम में आयुर्वेद के पाठ्यक्रम के कुछ अंशों को शामिल किया जायेगा। साथ ही, पूर्व में स्वीकृत आयुष योग कोच/ प्रशिक्षक के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान राज्य गीत का सामूहिक गायन सुनिश्चित किया जाएगा। ताकि, विद्यार्थियों में राज्य के प्रति गौरव, अनुशासन, राष्ट्रीय चेतना तथा सांस्कृतिक मूल्यों का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि इन पहलों के माध्यम से योग को केवल एक व्यायाम पद्धति के रूप में नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समय एवं वैज्ञानिक पद्धति के रूप में स्थापित करने की दिशा में सहायता मिलेगी।

 

इस अवसर पर हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयूष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञान चन्द गुप्ता, जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डा0 जयदीप आर्य, हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जसमेर सिंह बंजारा, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवीनगर, स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती सुमिता मिश्रा, महानिदेशक आयुष श्री संजीव वर्मा, एडीजीपी, सीआईडी श्री सौरव सिंह, पुलिस कमिश्नर श्री पंकज नैन, उपायुक्त  श्री सतपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री तरुण भण्डारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान हुआ भव्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग हरियाणा सिविल सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग उत्सव में लिया भाग, किए योगासन सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल- मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा में सामूहिक योगाभ्यास, मंत्रियों ने दिया स्वस्थ और नशा मुक्त जीवन का संदेश पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व की विधा बना योग: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बिहार के गया में झज्जर और चरखी दादरी की पीएनडीटी टीमों ने किया अंतरराज्यीय लिंग निर्धारण रैकेट का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार योग और गीता का संदेश विश्व शांति तथा मानव कल्याण का मार्ग कर रहा प्रशस्त -मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने नमो शक्ति ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मिशन की 7 मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का कर रहे हैं वितरण