Sunday, June 21, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का कर रहे हैं वितरणहरियाणा लोकभवन में भव्य रूप से मनाया गया पश्चिम बंगाल स्थापना दिवसपंचकूला:चौपाल से चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा चुनावों का सम्पूर्ण इतिहास पुस्तक का विमोचन हुआअधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकनआगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में खिलेगा कमल: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा की प्राचीन संस्कृति सांग को फिर जीवंत कर रही सरकार -कृष्ण कुमार बेदीप्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से युवाओं को मिलेगा सशक्त भविष्य : राव नरबीर सिंह
Haryana

हरियाणा सिविल सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग उत्सव में लिया भाग, किए योगासन

June 21, 2026 09:43 PM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा सिविल सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्थानीय हरियाणा निवास में आयोजित योग उत्सव में भाग लिया और योगासन किए। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और योगाभ्यास किया। आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों ने अधिकारियों व कर्मचारियों को योग प्रोटोकॉल से जुडे विभिन्न योग करवाएं। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोलकाता में योग दिवस से जुड़े लाइव कार्यक्रम का लाइव प्रसारण को भी देखा गया।  इस मौके पर  सचिवालय स्थापना शाखा के स्पेशल सेक्रेटरी डॉ. मुनीष नागपाल ने अतिरिक्त मुख्य सचिव का स्वागत किया।

श्री विजेंद्र सिंह ने कहा कि योग उत्सव का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन, एकाग्रता और कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ हरियाणा के निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस मौके पर योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास के लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि योग तनाव को कम करने, शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान हुआ भव्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग योग शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, कक्षा 3 से 9 तक पाठ्यक्रम में होगा शामिल सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल- मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा में सामूहिक योगाभ्यास, मंत्रियों ने दिया स्वस्थ और नशा मुक्त जीवन का संदेश पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व की विधा बना योग: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बिहार के गया में झज्जर और चरखी दादरी की पीएनडीटी टीमों ने किया अंतरराज्यीय लिंग निर्धारण रैकेट का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार योग और गीता का संदेश विश्व शांति तथा मानव कल्याण का मार्ग कर रहा प्रशस्त -मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने नमो शक्ति ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मिशन की 7 मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का कर रहे हैं वितरण