Sunday, May 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप के नाम पर चेयर व अध्ययन केंद्र की स्थापना होगी: मुख्यमंत्रीहरियाणा में जनगणना के कार्य में तेजी कई जिलों में हाउस लिस्टिंग गतिविधियां सौ फीसदी शुरूप्रधानमंत्री मोदी की अपील से प्रेरित होकर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक किया ट्रेन का सफर शिक्षा, सुरक्षा और विकास राज्य सरकार का मुख्य विजन- कृष्ण कुमार बेदीबागवानी अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा सिरसा में स्थापित होने वाला किन्नू प्लांट : डॉ. अरविंद शर्माइस्तीफा मांगना आसान, काम करके दिखाना मुश्किल, धर्मेंद्र प्रधान सबसे सक्षम मंत्रियों में से एक - ऊर्जा मंत्री अनिल विजअग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और गरिमा से परिपूर्ण - मुख्यमंत्री जनसेवा, राष्ट्रवाद और किसान सहित सभी वर्गों के हितों को समर्पित है सरकार :- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
 
Haryana

प्रधानमंत्री मोदी की अपील से प्रेरित होकर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक किया ट्रेन का सफर

May 17, 2026 09:37 PM

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के उचित उपयोग को लेकर किया गया आह्वान आज पूरे देश के लिए प्रेरणा का विषय है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार भी लगातार जनहित में कदम उठा रही है।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर श्री कृष्ण लाल पंवार गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक ट्रेन से यात्रा कर सोमवार को होने वाली हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निजी वाहन और सरकारी काफिले का उपयोग नहीं किया।

 

उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और जहां संभव हो वहां निजी वाहनों का कम से कम उपयोग करे। उन्होंने कहा कि यदि सक्षम लोग भी छोटी-छोटी यात्राओं में निजी वाहनों के बजाय ट्रेन, बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का उपयोग करें, तो इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं, ट्रैफिक जाम और प्रदूषण में भी कमी लाई जा सकती है।

 

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं अपने फ्लीट में न्यूनतम वाहनों के उपयोग का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनके कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से केवल आवश्यक वाहन ही शामिल होंगे। इसके साथ ही उन्होंने सप्ताह में एक दिन बिना किसी वाहन के कार्य करने का भी संकल्प लिया है, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए और लोग ईंधन बचत के प्रति जागरूक हों।

 

पंचायत मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर ईंधन बचत के इस अभियान में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं और सामूहिक भागीदारी से ही स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल भविष्य का निर्माण संभव है।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप के नाम पर चेयर व अध्ययन केंद्र की स्थापना होगी: मुख्यमंत्री
हरियाणा में जनगणना के कार्य में तेजी कई जिलों में हाउस लिस्टिंग गतिविधियां सौ फीसदी शुरू शिक्षा, सुरक्षा और विकास राज्य सरकार का मुख्य विजन- कृष्ण कुमार बेदी बागवानी अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा सिरसा में स्थापित होने वाला किन्नू प्लांट : डॉ. अरविंद शर्मा इस्तीफा मांगना आसान, काम करके दिखाना मुश्किल, धर्मेंद्र प्रधान सबसे सक्षम मंत्रियों में से एक - ऊर्जा मंत्री अनिल विज अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और गरिमा से परिपूर्ण - मुख्यमंत्री जनसेवा, राष्ट्रवाद और किसान सहित सभी वर्गों के हितों को समर्पित है सरकार :- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा अंतरिक्ष से नागरिक सेवा’ की अवधारणा पर किसान व आमजन के हित में नई तकनीक विकसित करने पर हरियाणा को नीदरलैंड्स में मिला जियोस्पेशियल एक्सीलेंस अवार्ड मुख्यमंत्री ने हरसैक की पूरी टीम को दी बधाई-शुभकामनाएं मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बेहतरीन पहल, लाखों श्रद्धालु हो रहे लाभान्वित- विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने दिए निर्देश: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान के मद्देनजर हुई समीक्षा बैठक, दोनों विभागों के 17 गाड़ियों पर लगाई रोक