Sunday, May 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप के नाम पर चेयर व अध्ययन केंद्र की स्थापना होगी: मुख्यमंत्रीहरियाणा में जनगणना के कार्य में तेजी कई जिलों में हाउस लिस्टिंग गतिविधियां सौ फीसदी शुरूप्रधानमंत्री मोदी की अपील से प्रेरित होकर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक किया ट्रेन का सफर शिक्षा, सुरक्षा और विकास राज्य सरकार का मुख्य विजन- कृष्ण कुमार बेदीबागवानी अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा सिरसा में स्थापित होने वाला किन्नू प्लांट : डॉ. अरविंद शर्माइस्तीफा मांगना आसान, काम करके दिखाना मुश्किल, धर्मेंद्र प्रधान सबसे सक्षम मंत्रियों में से एक - ऊर्जा मंत्री अनिल विजअग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और गरिमा से परिपूर्ण - मुख्यमंत्री जनसेवा, राष्ट्रवाद और किसान सहित सभी वर्गों के हितों को समर्पित है सरकार :- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
 
Haryana

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और गरिमा से परिपूर्ण - मुख्यमंत्री

May 17, 2026 09:35 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में व्यापार, उद्योग को नई ताकत मिली है। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप, जीएसटी और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने व्यापारी वर्ग को नई पहचान और अवसर प्रदान किए हैं।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को चण्डीगढ में अग्रवाल स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रवाल समाज का बुद्विमता, वाणिज्य कौशल और समाज सेवा में कोई सानी नहीं है। महाराजा अग्रसेन के दिखाए सामाजिक सद्भाव के सिद्वांत आज भी प्रासांगिक एवं प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि समाज ने आजादी के आन्दोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जमनालाल और लाला लाजपत राय का राष्ट्रप्रेम जब भी याद करते हैं, तो मस्तक गर्व से ऊंचा हो जाता है। उन्होंने राष्ट्र प्रेम को सदैव सर्वोपरि रखा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक रूपया, एक ईंट के संदेश के साथ समाज को सहयोग, समानता व आत्मनिर्भरता मार्ग दिखाया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को अपनाया है और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सुशासन और विकास पर आधारित है और हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है तथा आज देश में पूरा बदलाव देखने को मिल रहा है। अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और गरिमा से परिपूर्ण रहा है। अग्रसैन महाराज के वंशजों ने समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करने का काम किया है।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार में उद्योग, व्यापार को मजबूत करने के लिए योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है ताकि देश की अर्थव्यवस्था में हरियाणा की भागीदारी ओर अधिक बढ़ सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री के भारत विजन 2047 के लक्ष्य के अनुरूप काम कर रहा है। इसमें देश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर करने और  50 लाख नए रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रौद्योगिकी नवाचार को बढ़ाने के लिए डिपोर्टमेंट आफ फ्यूचर का गठन किया गया है। इसी के साथ नई स्टार्टअप नीति विकसित की गई है। इसमें स्टार्टअप को बेहतर बनाने पर बल दिया गया है। स्टार्टअप के मामले में हरियाणा देश में चौथे स्थान पर है। अनुसंधान और विकास को प्रोत्साहित करने के लिए 2000 करोड़ रुपए से फण्डस आफ फंड बनाने का कार्य किया है।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ईज आफ डुइंग बिजनेस का इको सिस्टम बनाया है, राज्य में मिनी क्लस्टर योजना के तहत 48 एमएसएमई की 170 करोड़ की योजनाओं पर काम चल रहा है। इन प्रयासों से 8000 से अधिक एमएसएमई लाभान्वित हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही के पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में स्पष्ट बहुमत से भाजपा की सरकारें बनी हैं। जिसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व को जाता है। हरियाणा के नगर निकायों में भी एकतरफा जनता का आशीर्वाद मिला है, जो सरकार के विकास कार्यों, सोच और कार्यशैली को मजबूती देता हैं। 

 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल, पंचकूला मेयर श्याम लाल बंसल, सम्पूर्णानन्द महाराज, पंडित विजय शंकर मेहता, विहप महामंत्री सुरेश जैन, नरेश सेरण, जगमोहन गर्ग, प्रदीप गोयल, प्रदीप बंसल, आनन्द सिंगला, सुनील मितल, ओमप्रकाश देवीनगर, सहित भारी संख्या अग्रवाल समाज के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।

 

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप के नाम पर चेयर व अध्ययन केंद्र की स्थापना होगी: मुख्यमंत्री
हरियाणा में जनगणना के कार्य में तेजी कई जिलों में हाउस लिस्टिंग गतिविधियां सौ फीसदी शुरू प्रधानमंत्री मोदी की अपील से प्रेरित होकर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक किया ट्रेन का सफर शिक्षा, सुरक्षा और विकास राज्य सरकार का मुख्य विजन- कृष्ण कुमार बेदी बागवानी अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा सिरसा में स्थापित होने वाला किन्नू प्लांट : डॉ. अरविंद शर्मा इस्तीफा मांगना आसान, काम करके दिखाना मुश्किल, धर्मेंद्र प्रधान सबसे सक्षम मंत्रियों में से एक - ऊर्जा मंत्री अनिल विज जनसेवा, राष्ट्रवाद और किसान सहित सभी वर्गों के हितों को समर्पित है सरकार :- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा अंतरिक्ष से नागरिक सेवा’ की अवधारणा पर किसान व आमजन के हित में नई तकनीक विकसित करने पर हरियाणा को नीदरलैंड्स में मिला जियोस्पेशियल एक्सीलेंस अवार्ड मुख्यमंत्री ने हरसैक की पूरी टीम को दी बधाई-शुभकामनाएं मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बेहतरीन पहल, लाखों श्रद्धालु हो रहे लाभान्वित- विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने दिए निर्देश: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान के मद्देनजर हुई समीक्षा बैठक, दोनों विभागों के 17 गाड़ियों पर लगाई रोक