Saturday, May 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
जनसेवा, राष्ट्रवाद और किसान सहित सभी वर्गों के हितों को समर्पित है सरकार :- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणाअंतरिक्ष से नागरिक सेवा’ की अवधारणा पर किसान व आमजन के हित में नई तकनीक विकसित करने पर हरियाणा को नीदरलैंड्स में मिला जियोस्पेशियल एक्सीलेंस अवार्ड मुख्यमंत्री ने हरसैक की पूरी टीम को दी बधाई-शुभकामनाएंमुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बेहतरीन पहल, लाखों श्रद्धालु हो रहे लाभान्वित- विपुल गोयलकैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने दिए निर्देश: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान के मद्देनजर हुई समीक्षा बैठक, दोनों विभागों के 17 गाड़ियों पर लगाई रोकमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का शुभारम्भप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंत्योदय से संतृप्ति मॉडल हर पात्र को बनाएगा लाभार्थी: सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्माबृज क्षेत्र का चौपाइयों, जिक्री, रसिया और नगाड़ों के माध्यम से संस्कृति, इतिहास और भाईचारे का दे रहा है संदेश- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडाड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हरियाणा की नई तकनीकी क्रांति का बनेगी आधार: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी
 
Haryana

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने दिए निर्देश: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान के मद्देनजर हुई समीक्षा बैठक, दोनों विभागों के 17 गाड़ियों पर लगाई रोक

May 16, 2026 08:40 PM

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान के मद्देनजर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सरकारी वाहनों के सीमित उपयोग और ईंधन संरक्षण को लेकर उचित कदम उठाने बारे निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में अब प्रदेश के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने दोनों विभागों को लेकर इस बाबत सरकारी वाहनों के उपयोग को लेकर प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठाया है।

 

मंत्री श्री रणबीर गंगवा के निर्देश पर विभागों में उपयोग किए जा रहे सरकारी वाहनों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान  मंत्री कार्यालय की ओर से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHE) में कुल 9 तथा लोक निर्माण विभाग (PWD B&R) में कुल 8 वाहनों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने के आदेश जारी किए गए हैं। ये गाड़ियां विभाग के मुख्यालय तथा संबंधित विभाग में इस्तेमाल में थी। उन्होंने खुद के साथ चलने वाली पायलट गाड़ी को भी हटवा दिया है। पहले उनके साथ पायलट गाड़ी भी चलती थी।

 

मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के विजन के अनुरूप हरियाणा सरकार ईंधन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और सरकारी संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी वाहनों का उपयोग केवल आवश्यक सरकारी कार्यों और जनहित से जुड़े कार्यों तक ही सीमित रहना चाहिए।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां संभव हो वहां वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा दिया जाए, गैर-जरूरी यात्राओं से बचा जाए तथा वाहन साझा उपयोग (Pooling) को अपनाकर ईंधन की बचत सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को वाहन लॉगबुक और ईंधन खर्च की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

 

मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सार्वजनिक संसाधनों का पारदर्शी और जवाबदेह उपयोग सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार पब्लिक हेल्थ विभाग के 9 और पीडब्ल्यूडी के 8 वाहनों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
जनसेवा, राष्ट्रवाद और किसान सहित सभी वर्गों के हितों को समर्पित है सरकार :- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा अंतरिक्ष से नागरिक सेवा’ की अवधारणा पर किसान व आमजन के हित में नई तकनीक विकसित करने पर हरियाणा को नीदरलैंड्स में मिला जियोस्पेशियल एक्सीलेंस अवार्ड मुख्यमंत्री ने हरसैक की पूरी टीम को दी बधाई-शुभकामनाएं मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बेहतरीन पहल, लाखों श्रद्धालु हो रहे लाभान्वित- विपुल गोयल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंत्योदय से संतृप्ति मॉडल हर पात्र को बनाएगा लाभार्थी: सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा बृज क्षेत्र का चौपाइयों, जिक्री, रसिया और नगाड़ों के माध्यम से संस्कृति, इतिहास और भाईचारे का दे रहा है संदेश- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हरियाणा की नई तकनीकी क्रांति का बनेगी आधार: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी
चंडीगढ:हरियाणा सरकार ने 15 HPS अधिकारियों के किए तबादले
इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व वित्त मंत्री प्रो. सम्पत सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए
आईडीएफसी बैंक फ्रॉड से जुड़ी बड़ी खबर,मामले से जुड़े 5 IAS अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ी,हरियाणा सरकार ने 5 IAS अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई को जांच और पूछताछ की अनुमति दी