Sunday, May 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप के नाम पर चेयर व अध्ययन केंद्र की स्थापना होगी: मुख्यमंत्रीहरियाणा में जनगणना के कार्य में तेजी कई जिलों में हाउस लिस्टिंग गतिविधियां सौ फीसदी शुरूप्रधानमंत्री मोदी की अपील से प्रेरित होकर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक किया ट्रेन का सफर शिक्षा, सुरक्षा और विकास राज्य सरकार का मुख्य विजन- कृष्ण कुमार बेदीबागवानी अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा सिरसा में स्थापित होने वाला किन्नू प्लांट : डॉ. अरविंद शर्माइस्तीफा मांगना आसान, काम करके दिखाना मुश्किल, धर्मेंद्र प्रधान सबसे सक्षम मंत्रियों में से एक - ऊर्जा मंत्री अनिल विजअग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और गरिमा से परिपूर्ण - मुख्यमंत्री जनसेवा, राष्ट्रवाद और किसान सहित सभी वर्गों के हितों को समर्पित है सरकार :- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
 
Haryana

शिक्षा, सुरक्षा और विकास राज्य सरकार का मुख्य विजन- कृष्ण कुमार बेदी

May 17, 2026 09:37 PM

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि शिक्षा, सुरक्षा और विकास राज्य सरकार का मुख्य विजन है और इसी फोक्स पर निरंतर काम किया जा रहा है। शिक्षा के संसाधनों का ग्रामीण आंचल तक विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आधारभूत ढांचा की मजबूती को प्राथमिकता दी जा रही है। सुरक्षा के माहौल में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की तरक्की सुनिश्चित हो, सरकार इसके लिए  कटिबद्ध है।

 

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी रविवार को नरवाना के गांव हरनामपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने फिरनी से दादा खेड़ा तक एचआरडीएफ के अंतर्गत  12 लाख रुपए से बनी गली का उद्घाटन भी किया। उन्होंने लोन माइनर से गांव में पीने के पानी की पाईपलाइन बिछाने की भी घोषणा की। इस पर करीब 18 लाख रुपए की लागत आएगी। इसके अलावा दादा खेड़ा प्रांगण में 18 लाख 50 हजार रुपए की लागत शैड निर्माण  तथा ग्राम पंचायत की मांग पर गांव में विभिन्न 6 गलियों के निर्माण के लिए भी कहा।

 

कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव, गरीब और किसान का विकास सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शुमार है। इसके लिए सिलसिले वार तरीके से गांव दर गांव पक्की सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है और शिक्षा, स्वास्थय, पेयजल, बिजली जैसी आधारभूत सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और विकास एक दूसरे के पूरक है। इसलिए सरकार का संकल्प है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था के मामले में पूर्णतया संजीदगी बरती जा रही है। सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश में अपराध तथा अपराधी के लिए कोई जगह नहीं है और प्रदेशवासियों की सुरक्षा सरकार का जिम्मा है, जिसे बखूबी निभाया जा रहा है।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आवश्यक सेवाओं में विशेष कर तेल बचत और (वर्क फ्रॉम होम) के संदेश पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे भीषण युद्ध के मध्येनजर यह विषय वर्तमान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आमजन को भ्रामक प्रचार  में आने की जरूरत नहीं है। देश के सभी संसाधनों के उचित रखरखाव पर सरकार का मुख्य ध्यान है। उन्होंने दादा खेड़ा पर लगाए गए विशाल भंडारा में भी शिरकत की और गांव की मंगलकामना के लिए दादा खेड़ा में माथा टेका।

 

तत्पश्चात रेस्ट हाउस में आयोजित सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री बेदी  ने कहा कि शिक्षित युवा राष्ट्र की अनमोल धरोहर होते हैं  लिहाजा इस अमूल्य पूंजी को सहेजना और संवारना प्रत्येक अभिभावक व  शिक्षक का कर्तव्य होता है, जो उन्हें बखूबी निभाना चाहिए। उन्नत एवं उत्तम शिक्षा से युवा पीढ़ी का उज्जवल भविष्य सभ्य समाज एवं समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है। कैबिनेट मंत्री ने   हाल ही में दसवीं व बारहवीं परीक्षा परिणाम में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप के नाम पर चेयर व अध्ययन केंद्र की स्थापना होगी: मुख्यमंत्री
हरियाणा में जनगणना के कार्य में तेजी कई जिलों में हाउस लिस्टिंग गतिविधियां सौ फीसदी शुरू प्रधानमंत्री मोदी की अपील से प्रेरित होकर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक किया ट्रेन का सफर बागवानी अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा सिरसा में स्थापित होने वाला किन्नू प्लांट : डॉ. अरविंद शर्मा इस्तीफा मांगना आसान, काम करके दिखाना मुश्किल, धर्मेंद्र प्रधान सबसे सक्षम मंत्रियों में से एक - ऊर्जा मंत्री अनिल विज अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और गरिमा से परिपूर्ण - मुख्यमंत्री जनसेवा, राष्ट्रवाद और किसान सहित सभी वर्गों के हितों को समर्पित है सरकार :- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा अंतरिक्ष से नागरिक सेवा’ की अवधारणा पर किसान व आमजन के हित में नई तकनीक विकसित करने पर हरियाणा को नीदरलैंड्स में मिला जियोस्पेशियल एक्सीलेंस अवार्ड मुख्यमंत्री ने हरसैक की पूरी टीम को दी बधाई-शुभकामनाएं मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बेहतरीन पहल, लाखों श्रद्धालु हो रहे लाभान्वित- विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने दिए निर्देश: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान के मद्देनजर हुई समीक्षा बैठक, दोनों विभागों के 17 गाड़ियों पर लगाई रोक