Sunday, May 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप के नाम पर चेयर व अध्ययन केंद्र की स्थापना होगी: मुख्यमंत्रीहरियाणा में जनगणना के कार्य में तेजी कई जिलों में हाउस लिस्टिंग गतिविधियां सौ फीसदी शुरूप्रधानमंत्री मोदी की अपील से प्रेरित होकर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक किया ट्रेन का सफर शिक्षा, सुरक्षा और विकास राज्य सरकार का मुख्य विजन- कृष्ण कुमार बेदीबागवानी अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा सिरसा में स्थापित होने वाला किन्नू प्लांट : डॉ. अरविंद शर्माइस्तीफा मांगना आसान, काम करके दिखाना मुश्किल, धर्मेंद्र प्रधान सबसे सक्षम मंत्रियों में से एक - ऊर्जा मंत्री अनिल विजअग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और गरिमा से परिपूर्ण - मुख्यमंत्री जनसेवा, राष्ट्रवाद और किसान सहित सभी वर्गों के हितों को समर्पित है सरकार :- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
 
Haryana

बागवानी अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा सिरसा में स्थापित होने वाला किन्नू प्लांट : डॉ. अरविंद शर्मा

May 17, 2026 09:36 PM

हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा एग्रो इंडस्ट्री और डेयरी फेडरेशन मिलकर सिरसा स्थित वीटा प्लांट परिसर में अत्याधुनिक किन्नू जूस प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने जा रहे हैं। इससे सिरसा व आसपास के क्षेत्रों के किन्नू उत्पादकों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य मिलेगा तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त जूस उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पीपीपी मोड पर स्थापित होने वाले इस प्लांट के लिए निजी क्षेत्र के निवेशकों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।

रविवार को सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान वीटा प्लांट सिरसा का औचक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीईओ वीटा दिनेश मेहता एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीटा प्लांट की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसानों और दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के अनुरूप सिरसा में जल्द ही अत्याधुनिक किन्नू जूस प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के किन्नू उत्पादक किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि सिरसा जिला बागवानी, विशेषकर किन्नू उत्पादन के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में विशेष पहचान रखता है। यहां के किसान बड़े स्तर पर किन्नू की खेती करते हैं, लेकिन फसल के उचित प्रसंस्करण और विपणन की कमी के कारण उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता। इसी को ध्यान में रखते हुए किन्नू प्लांट स्थापित करने की योजना तैयार की जा रही है।

उन्होंने बताया कि वीटा प्लांट परिसर में तीन एकड़ भूमि को इसके लिए चिन्हित किया जा चुका है। इस परियोजना को पीपीपी मोड पर स्थापित करने के संबंध में कैबिनेट कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज (कोसी) की बैठक में भी चर्चा हो चुकी है। इसके बाद निजी क्षेत्र के निवेशकों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि किन्नू प्लांट शुरू होने के बाद किन्नू के साथ-साथ अन्य फलों से भी जूस तैयार किया जाएगा। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा। साथ ही, इलाके में फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

भगवान परशुराम के आदर्श अपनाकर युवा करें राष्ट्र निर्माण

बेगू रोड स्थित भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में राष्ट्रीय ब्राह्मण सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

अपने संबोधन में डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा  भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति, ज्ञान, शौर्य और धर्म के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने, सत्य के मार्ग पर चलने तथा समाज के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने की सबसे अधिक आवश्यकता है, क्योंकि आधुनिक जीवनशैली में नैतिक मूल्यों और संस्कारों का पतन हो रहा है। युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और यदि उन्हें सही दिशा एवं संस्कार दिए जाएं तो वे समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

डॉ. शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम के विचार युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और समाज सेवा की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़े रहना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद डी.पी. वत्स सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप के नाम पर चेयर व अध्ययन केंद्र की स्थापना होगी: मुख्यमंत्री
हरियाणा में जनगणना के कार्य में तेजी कई जिलों में हाउस लिस्टिंग गतिविधियां सौ फीसदी शुरू प्रधानमंत्री मोदी की अपील से प्रेरित होकर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक किया ट्रेन का सफर शिक्षा, सुरक्षा और विकास राज्य सरकार का मुख्य विजन- कृष्ण कुमार बेदी इस्तीफा मांगना आसान, काम करके दिखाना मुश्किल, धर्मेंद्र प्रधान सबसे सक्षम मंत्रियों में से एक - ऊर्जा मंत्री अनिल विज अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और गरिमा से परिपूर्ण - मुख्यमंत्री जनसेवा, राष्ट्रवाद और किसान सहित सभी वर्गों के हितों को समर्पित है सरकार :- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा अंतरिक्ष से नागरिक सेवा’ की अवधारणा पर किसान व आमजन के हित में नई तकनीक विकसित करने पर हरियाणा को नीदरलैंड्स में मिला जियोस्पेशियल एक्सीलेंस अवार्ड मुख्यमंत्री ने हरसैक की पूरी टीम को दी बधाई-शुभकामनाएं मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बेहतरीन पहल, लाखों श्रद्धालु हो रहे लाभान्वित- विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने दिए निर्देश: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान के मद्देनजर हुई समीक्षा बैठक, दोनों विभागों के 17 गाड़ियों पर लगाई रोक