Tuesday, April 28, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
सिर्फ लक्ष्य बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें समय पर पूरा करना और उनकी नियमित समीक्षा करना भी जरूरी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा ने बढ़ते तापमान को देखते हुए हेल्थ एडवाइजरी की जारीराजकीय शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की है पहल, कॉलेजों व यूनिवर्सिटी में स्टार्टअप और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडाविधान सभा अध्यक्ष ने समानांतर सत्र के नाम पर विधायकों को एकत्रित करने पर नेता प्रतिपक्ष से मांगा स्पष्टीकरणअंबाला कैंट के रंगिया मंडी से जीटी रोड तक नई सड़क बनाने के लिए रेलवे से भूमि लीज पर लेने की राज्य सरकार से मिली मंजूरी : ऊर्जा मंत्री अनिल विजबरनाला में पीएनजी चोरी का खुलासा, थिंक गैस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील कीप्रदीप दलाल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को भेंट की ‘नॉट ब्रोकन’ बुकविपक्ष के नेता विधानसभा की पार्किंग में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डुप्लीकेट विधानसभा चलाने का कर रहे हैं काम- नायब सैनी,मुख्यमंत्री
 
Haryana

विधान सभा अध्यक्ष ने समानांतर सत्र के नाम पर विधायकों को एकत्रित करने पर नेता प्रतिपक्ष से मांगा स्पष्टीकरण

April 28, 2026 06:35 PM

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधान सभा परिसर के बाहर तथाकथित समानांतर सत्र चलाने के नाम पर विधायकों को एकत्रित किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से औपचारिक स्पष्टीकरण देने के लिए पत्र लिखा है। इसके साथ ही विधान सभा सचिवालय ने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव से भी इस विषय पर टिप्पणी मांगी है।

विधान सभा अध्यक्ष ने कहा है कि यह कृत्य न केवल संसदीय परंपराओं के विपरीत प्रतीत होता है, बल्कि विधान सभा की गरिमा और स्थापित प्रक्रियाओं व नियमों पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से पूछा है कि उन्होंने किन नियमों व संसदीय प्रथाओं के तहत इस प्रकार की अवांछित गतिविधि की है।

विधान सभा अध्यक्ष की ओर से लिखे गए पत्र में यह भी पूछा गया है कि 27 अप्रैल को आयोजित हरियाणा विधान सभा के विशेष सत्र व उसकी कार्यवाही को उनके द्वारा किस संवैधानिक या प्रक्रियात्मक आधार पर असंवैधानिक करार दिया गया। इसके अतिरिक्त, सदन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्तुत सरकारी प्रस्ताव को ‘असंवैधानिक’ बताने के पीछे क्या ठोस आधार हैं - इस संबंध में भी विस्तृत जवाब मांगा गया है।

विस अध्यक्ष ने कहा कि विधान सभा की कार्यवाही संविधान, नियमों और स्थापित संसदीय परंपराओं के अनुरूप संचालित होती है और किसी भी प्रकार की समानांतर या भ्रामक गतिविधि लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा इनके सदस्यों की गरिमा व प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकती है।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से अपेक्षा जताई है कि वे इस विषय पर शीघ्र और स्पष्ट जवाब देकर स्थिति को स्पष्ट करेंगे, ताकि लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संसदीय परंपराओं की गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
सिर्फ लक्ष्य बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें समय पर पूरा करना और उनकी नियमित समीक्षा करना भी जरूरी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा ने बढ़ते तापमान को देखते हुए हेल्थ एडवाइजरी की जारी
राजकीय शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की है पहल, कॉलेजों व यूनिवर्सिटी में स्टार्टअप और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
अंबाला कैंट के रंगिया मंडी से जीटी रोड तक नई सड़क बनाने के लिए रेलवे से भूमि लीज पर लेने की राज्य सरकार से मिली मंजूरी : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
प्रदीप दलाल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को भेंट की ‘नॉट ब्रोकन’ बुक
विपक्ष के नेता विधानसभा की पार्किंग में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डुप्लीकेट विधानसभा चलाने का कर रहे हैं काम- नायब सैनी,मुख्यमंत्री
नारी शक्ति वंदन विधेयक महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम होता: श्रुति चौधरी नारी शक्ति वंदन विधेयक पर विपक्ष ने गुमराह करने की कोशिश की : डॉ. अरविंद शर्मा "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" का विरोध करने वाली राजनैतिक पार्टियां महिलाओं को आगे क्यों नहीं बढ़ने देना चाहती : आरती सिंह राव
ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज का विधानसभा सभा अध्यक्ष ने विशेष सत्र में पहुंचने पर किया स्वागत