Friday, March 20, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फोरम 1 में सीएमजीजीए के फील्ड कार्यों की समीक्षा की, नए फोकस क्षेत्र घोषित किएमैं किसी भी फाइल को लंबित नहीं रहने देता, क्योंकि सरकारी कार्यों की गति ही जनता के कल्याण की असली आधारशिला है" — अनिल विजसमाधान शिविर निपटान में फतेहाबाद बना प्रदेश में नंबर वनफरीदाबाद के बिजली बिलिंग प्रकरण में आयोग के निर्देश, उपभोक्ता को 5,000 रुपये मुआवजा देने के आदेशमत्स्य पालन से जुड़ी कई सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे में नई सेवाओं के लिए समय-सीमा निर्धारितनूंह, रेवाड़ी, हिसार, जींद, रोहतक और चरखी दादरी के सिविल अस्पतालों में पीपीपी मोड पर जल्द शुरू होंगी एमआरआई स्कैन सेवाएं : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावरबी सीजन के मध्यनजर समय रहते मंडियों में पूरे करें आवश्यक प्रबंध- राजेश नागरप्रदेश में गैस भंडारण आवश्यकता अनुसार पर्याप्त - कृष्ण कुमार बेदी
 
Haryana

फरीदाबाद के बिजली बिलिंग प्रकरण में आयोग के निर्देश, उपभोक्ता को 5,000 रुपये मुआवजा देने के आदेश

March 20, 2026 06:44 PM

हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने जिला फरीदाबाद से संबंधित एक बिजली बिलिंग प्रकरण में तथ्यों पर विचार करते हुए उपभोक्ता श्री करण सिंह खत्री को 5,000 रुपये मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। यह मुआवजा विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों से वसूल किया जाएगा।

 

आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आवेदक ने 01 अगस्त, 2024 को अस्थायी बिजली कनेक्शन लिया था। इस अवधि के दौरान उन्हें औसत आधार पर लगभग 2,500 रुपये प्रति माह के बिल जारी किए जाते रहे, जिनका उन्होंने नियमित रूप से भुगतान किया। बाद में 19 जनवरी, 2026 को 01 अगस्त, 2024 से 15 जनवरी, 2026 की अवधि का 15,833 रुपये का बिल जारी किया गया।

 

इस संबंध में आवेदक ने 21 जनवरी, 2026 को शिकायत दर्ज करवाई तथा नियमानुसार प्रथम एवं द्वितीय अपील की प्रक्रिया अपनाई। आयोग के संज्ञान में यह भी आया कि प्रकरण विचाराधीन रहने के दौरान उपभोक्ता द्वारा पूरी राशि का भुगतान किया गया।

आयोग ने अपने आदेश में उल्लेख किया कि उपभोक्ता द्वारा वास्तविक विद्युत खपत का भुगतान किया जाना आवश्यक है, तथापि लंबे समय तक औसत बिलिंग के पश्चात एकमुश्त राशि आने की स्थिति में उपभोक्ता की सुविधा का भी ध्यान रखा जाना अपेक्षित है।

 

आयोग ने निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारी उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार किस्तों में भुगतान जैसी व्यवस्था पर भी विचार करें।

 

हरियाणा राइट टू सर्विस एक्ट, 2014 की धारा 17(1)(ह) के तहत आयोग ने अधिकतम अनुमन्य 5,000 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। साथ ही, संबंधित अधिकारी को 13 अप्रैल, 2026 तक अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फोरम 1 में सीएमजीजीए के फील्ड कार्यों की समीक्षा की, नए फोकस क्षेत्र घोषित किए
मैं किसी भी फाइल को लंबित नहीं रहने देता, क्योंकि सरकारी कार्यों की गति ही जनता के कल्याण की असली आधारशिला है" — अनिल विज
समाधान शिविर निपटान में फतेहाबाद बना प्रदेश में नंबर वन मत्स्य पालन से जुड़ी कई सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे में नई सेवाओं के लिए समय-सीमा निर्धारित
नूंह, रेवाड़ी, हिसार, जींद, रोहतक और चरखी दादरी के सिविल अस्पतालों में पीपीपी मोड पर जल्द शुरू होंगी एमआरआई स्कैन सेवाएं : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
रबी सीजन के मध्यनजर समय रहते मंडियों में पूरे करें आवश्यक प्रबंध- राजेश नागर प्रदेश में गैस भंडारण आवश्यकता अनुसार पर्याप्त - कृष्ण कुमार बेदी देश की भावी पीढ़ी को भगवान श्री परशुराम के पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा मिलेगी भव्य चौक से: डा. अरविंद शर्मा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद जिला अस्पताल में हार्ट सेंटर का किया उद्घाटन, किफायती दरों पर मिलेगा दिल का इलाज
अंत्योदय के लक्ष्य के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री