Friday, March 20, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फोरम 1 में सीएमजीजीए के फील्ड कार्यों की समीक्षा की, नए फोकस क्षेत्र घोषित किएमैं किसी भी फाइल को लंबित नहीं रहने देता, क्योंकि सरकारी कार्यों की गति ही जनता के कल्याण की असली आधारशिला है" — अनिल विजसमाधान शिविर निपटान में फतेहाबाद बना प्रदेश में नंबर वनफरीदाबाद के बिजली बिलिंग प्रकरण में आयोग के निर्देश, उपभोक्ता को 5,000 रुपये मुआवजा देने के आदेशमत्स्य पालन से जुड़ी कई सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे में नई सेवाओं के लिए समय-सीमा निर्धारितनूंह, रेवाड़ी, हिसार, जींद, रोहतक और चरखी दादरी के सिविल अस्पतालों में पीपीपी मोड पर जल्द शुरू होंगी एमआरआई स्कैन सेवाएं : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावरबी सीजन के मध्यनजर समय रहते मंडियों में पूरे करें आवश्यक प्रबंध- राजेश नागरप्रदेश में गैस भंडारण आवश्यकता अनुसार पर्याप्त - कृष्ण कुमार बेदी
 
Haryana

रबी सीजन के मध्यनजर समय रहते मंडियों में पूरे करें आवश्यक प्रबंध- राजेश नागर

March 20, 2026 06:42 PM

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने घरौंडा अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया और मंडी आढ़तियों तथा किसानों से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले गेहूं के सीजन को लेकर खरीद प्रबंधों को समय रहते पूरा करें तथा किसानों के लिए मंडियों में स्वच्छ पेयजल, सुलभ शौचालय, बिजली, कैंटीन, शेड व सडक़ों की मरम्मत करवाई जाए। सरसों की खरीद में भी किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें और किसानों को कोई दिक्कत न आने दी जाए।

 

उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मंडियों से गेहूं उठान के लिए पर्याप्त मात्रा में वाहन उपलब्ध करवाने के लिए टेंडर लग चुका है, जल्दी ही ट्रकों की व्यवस्था सुनिश्चित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बारदाने की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था करवाई जा रही है और सभी खरीद एजेंसियों को भी सरकार की ओर से आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं कि वे विभागों से संबंधित सभी तैयारियां जल्द पूरी करेंगे।

 

खाद्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि रबी सीजन के दौरान मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। किसानों की फसल का एक-एक दाना सरकार द्वारा खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नजर आए तो किसान इसकी सूचना दे सकते हैं, उस पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

पत्रकारों के सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि मंडी के आरपीओ, प्रधान और अन्य अधिकारियों से बात कर यहां की समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई है। यहां अब तक कोई समस्या नहीं आई है, अगर कोई समस्या आती है तो उसको समय पर दूर कर दिया जाएगा। इस मौके पर डीएफएससी मुकेश कुमार तथा मंडी प्रधान सुखबीर सिंह संधू मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फोरम 1 में सीएमजीजीए के फील्ड कार्यों की समीक्षा की, नए फोकस क्षेत्र घोषित किए
मैं किसी भी फाइल को लंबित नहीं रहने देता, क्योंकि सरकारी कार्यों की गति ही जनता के कल्याण की असली आधारशिला है" — अनिल विज
समाधान शिविर निपटान में फतेहाबाद बना प्रदेश में नंबर वन फरीदाबाद के बिजली बिलिंग प्रकरण में आयोग के निर्देश, उपभोक्ता को 5,000 रुपये मुआवजा देने के आदेश मत्स्य पालन से जुड़ी कई सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे में नई सेवाओं के लिए समय-सीमा निर्धारित
नूंह, रेवाड़ी, हिसार, जींद, रोहतक और चरखी दादरी के सिविल अस्पतालों में पीपीपी मोड पर जल्द शुरू होंगी एमआरआई स्कैन सेवाएं : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
प्रदेश में गैस भंडारण आवश्यकता अनुसार पर्याप्त - कृष्ण कुमार बेदी देश की भावी पीढ़ी को भगवान श्री परशुराम के पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा मिलेगी भव्य चौक से: डा. अरविंद शर्मा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद जिला अस्पताल में हार्ट सेंटर का किया उद्घाटन, किफायती दरों पर मिलेगा दिल का इलाज
अंत्योदय के लक्ष्य के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री