Friday, March 20, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फोरम 1 में सीएमजीजीए के फील्ड कार्यों की समीक्षा की, नए फोकस क्षेत्र घोषित किएमैं किसी भी फाइल को लंबित नहीं रहने देता, क्योंकि सरकारी कार्यों की गति ही जनता के कल्याण की असली आधारशिला है" — अनिल विजसमाधान शिविर निपटान में फतेहाबाद बना प्रदेश में नंबर वनफरीदाबाद के बिजली बिलिंग प्रकरण में आयोग के निर्देश, उपभोक्ता को 5,000 रुपये मुआवजा देने के आदेशमत्स्य पालन से जुड़ी कई सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे में नई सेवाओं के लिए समय-सीमा निर्धारितनूंह, रेवाड़ी, हिसार, जींद, रोहतक और चरखी दादरी के सिविल अस्पतालों में पीपीपी मोड पर जल्द शुरू होंगी एमआरआई स्कैन सेवाएं : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावरबी सीजन के मध्यनजर समय रहते मंडियों में पूरे करें आवश्यक प्रबंध- राजेश नागरप्रदेश में गैस भंडारण आवश्यकता अनुसार पर्याप्त - कृष्ण कुमार बेदी
 
Haryana

अंत्योदय के लक्ष्य के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री

March 20, 2026 06:40 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नायक समाज सदियों से मेहनत, ईमानदारी और सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा हैं। इस समाज ने हर कठिन परिस्थिति में अपनी पहचान और संस्कृति को बनाए रखा है।

 

मुख्यमंत्री शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर पर संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के अंतर्गत आयोजित संत शिरोमणि श्री गुरु लाधुनाथ जी महाराज के जयंती समारोह पर संबोधित कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री ने इस दौरान संत शिरोमणि श्री लाधुनाथ महाराज जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन भी किया। इस दौरान उनके साथ जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री को नायक समाज के प्रबुद्ध लोगों ने पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह् भेंट कर सम्मानित भी किया।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित जनसमूह को नवरात्रों तथा संत लाधुनाथ महाराज जी की जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री लाधुनाथ महाराज जी की जयंती हमारे सांस्कृतिक मूल्यों,आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक एकता का उत्सव है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे एक ऐसे प्रकाश स्तंभ थे, जिन्होंने समाज को सत्य, सेवा और समर्पण का मार्ग दिखाया। उन्होंने अपने पूरे जीवन में मानवता की सेवा को ही अपना धर्म माना।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत लाधुनाथ महाराज जी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, भेदभाव और अज्ञानता को दूर करने के लिए अथक प्रयास किए। उनका मानना था कि 'मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है।' वे जीव हत्या के घोर विरोधी थे, उन्होंने लोगों को जीव हत्या न करने का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत लाघुनाथ महाराज जी ने 47 वर्ष की आयु में बीकानेर जिले के मसूरी गांव में समाधि ली। वे आज भी समाज की चेतना में जीवित हैं। इस गांव में हर साल उनकी याद में लगने वाला मेला लोगों में उनके प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। यह मेला राजस्थान का तीसरा सबसे बड़ा मेला है।

 

नायक समाज का गौरवशाली इतिहास:

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नायक समाज का बड़ा गौरवशाली इतिहास है। इस समाज का इतिहास वीरता, त्याग और संघर्ष से भरा है। इन्होंने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के खिलाफ होने वाले संघर्षों में बढ़चढ़ कर भाग लिया।

 

निमाड़ के आदिवासी योद्धा भीमा नायक, कोल विद्रोह के नेता बुधु भगत और दक्षिण भारत में विजयनगर साम्राज्य के योद्धा नरसा नायक की वीरता की कहानियां आज लोक कथाओं के रूप में प्रचलित हैं। हरियाणा में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी की कई क्रांतिकारी घटनाओं में नायक समाज के सक्रिय योगदान के प्रमाण मिलते हैं। नायक समाज बधाई के पात्र हैं कि वे संत लाधुनाथ महाराज जी की वाणियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

 

सरकार का लक्ष्य अंत्योदय है: मुख्यमंत्री

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ले अनेक पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल किया, जिसके चलते समाज का यह वर्ग सुविधाओं का लाभ उठाकर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा हैं। डब्बल इंजन सरकार का लक्ष्य अंत्योदय है। यानि कि जो अंत में रह गया, उसे आगे बढ़ाना है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र, वर्ग और सम्प्रदाय में हो। सरकार का यह प्रयास है कि सभी बिरादरी, सभी जातियों के लोग आगे बढ़े, सभी का उत्थान हो, सभी को समाज में बराबर के हक मिलें। सबका साथ - सबका विकास प्रदेश सरकार की नीतियों का केन्द्र बिन्दु है।

 

संत लाधुनाथ ने दिखाया सच्चा रास्ता:

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत लाधुनाथ जी जैसे संत-महात्माओं, ऋषि-मुनियों, पीर-पैगम्बरों व गुरुओं ने भूली-भटकी मानवता को जीवन का सच्चा रास्ता दिखाया है। ऐसी महान विभूतियों की शिक्षाएं पूरे मानव समाज की धरोहर हैं। उनकी विरासत को सम्भालने व सहेजने की जिम्मेदारी हम सबकी है।

 

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि सभी संकल्प लें कि हम सेवा, समर्पण और स‌द्भावना के मार्ग पर चलेंगे और अपने प्रदेश हरियाणा को देश का सबसे अग्रणी राज्य बनाएंगे।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अनुसूचित जातियों के कल्याण और अधिकारों के संरक्षण के लिए 'हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग' का गठन किया है। इसके अलावा अनुसूचित जातियों को प्रथम व द्वितीय श्रेणी के पदों में 20 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि गरीब के सिर पर अपनी छत हो, यह सपना पूरा करने के लिए 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के तहत 1 लाख 56 हजार मकान दिए गए हैं। साथ ही 'मुख्यमंत्री आवास योजना' के तहत शहरों व गांवों में 27 हजार से अधिक गरीब परिवारों को प्लॉट दिए हैं। गांवों में पंचायती भूमि पर बने 500 वर्ग गज तक के मकानों पर काबिज लोगों को मालिकाना हक दिया है।

 

मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 'अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना' के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति एवं टपरीवास जाति के लोगों को मकान मरम्मत हेतु 80 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इस योजना के तहत अब तक 76 हजार 985 लाभार्थियों को 416 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।

 

उन्होंने कहा कि बीमारी अमीरी और गरीबी देखकर नहीं आती। इसलिए वर्तमान सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि धन के अभाव में कोई भी गरीब इलाज से वंचित न रहे। 'आयुष्मान भारत-चिरायु योजना' के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाता है। अब तक इस योजना के तहत 27 लाख लोगों ने इलाज करवाया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान की प्रदेश और केंद्र की बीजेपी सरकार अनुसूचित जातियों, जनजातियों और पिछड़े वर्ग के कल्याण-उत्थान के लिए कटिबद्ध हैं।

 

इस बारे में योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति के बच्चों को पढ़ाई के लिए भी अनेक प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। कक्षा 12वीं में 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लेने वाले अनुसूचित जाति के मेधावी छात्रों के लिए एकमुश्त नकद प्रोत्साहन राशि योजना शुरू की गई। इसके तहत मेधावी छात्र को 1 लाख 11 हजार रुपये प्रति छात्र नकद प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस योजना के तहत 570 विद्यार्थियों को 6 करोड़ 33 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा चुकी है।

 

उन्होंने कहा कि कैश अवार्ड व मासिक छात्रवृत्ति स्कीम के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं में पढ़ रहे अनुसूचित जाति के 2 लाख 56 हजार 968 विद्यार्थियों को 95 करोड़ 76 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। साथ ही मासिक छात्रवृत्ति स्कीम के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं में पढ़ रहे बी.पी.एल. वर्ग के 58 हजार 817 विद्यार्थियो को 9 करोड़ 99 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से 11वीं के अनुसूचित जाति के 9 हजार 90 विद्यार्थियों को 3 करोड़ रुपये की लागत से मुफ्त साईकिलें सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई है। वहीं, अनुसूचित जाति के 1 लाख 1 हजार 69 विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा शुल्क की प्रतिपूर्ति के रूप में 10 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि दी गई। इसी प्रकार, एकमुश्त भत्ता स्कीम के तहत कक्षा पहली से 8वीं के अनुसूचित जाति के 4 लाख 2 हजार 62 विद्यार्थियों को 44 करोड़ 18 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों की 2 लाख 60 हजार बेटियों की शादी पर 71 हजार रुपये तक शगुन राशि दी गई।

————

 

वंचितों के साथ खड़ी है सरकार: गंगवा

 

कार्यक्रम के दौरान जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने संत महापुरुषों की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाने का काम किया हैं तो वो बीजेपी की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के अंतर्गत संत कबीर कुटीर पर संत शिरोमणि श्री गुरु लाधुनाथ जी महाराज के जयंती को आयोजित करने के लिए वो मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते है।

 

श्री गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो सभी समाज को साथ लेकर चलते है। इतना ही नहीं, समस्या के संज्ञान में आने पर वे तुरंत उनका निवारण भी करते है। श्री गंगवा ने इस बीच समाज के लोगों द्वारा सर्टीफिकेट बनवाने को लेकर आ रही दिक्कतों के निवारण को लेकर भी आश्वसत किया कि मुख्यमंत्री की तरफ से सीधे निर्देश है कि कोई भी अधिकारी किसी प्रकार की लेट लतीफी नहीं कर सकता।

 

उन्होंने कहा कि आज की मौजूदा प्रदेश और केंद्र सरकार हर वर्ग को ख्याल में रखकर कार्य कर रही है और वंचितों के साथ खड़ी है।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री बी बी भारती, संत लाधुनाथ एजुकेशन ट्रस्ट के सरंक्षक श्री जगदीश नायक, अध्यक्ष श्री अशोक माजरा, मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष एवं पार्षद श्री ज्ञान सिंह, संत कृष्णनाथ चांदपुरा, श्री सुल्तान सिंह, श्री राजेश कुमार, अखिल भारतीय नायक सभा के प्रदेशाध्यक्ष श्री हरभगवान सिंह, नायक,हेड़ी,अहेरिया, थोरी जाति विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष जिले सिंह सहित समाज के कई गणमान्य भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फोरम 1 में सीएमजीजीए के फील्ड कार्यों की समीक्षा की, नए फोकस क्षेत्र घोषित किए
मैं किसी भी फाइल को लंबित नहीं रहने देता, क्योंकि सरकारी कार्यों की गति ही जनता के कल्याण की असली आधारशिला है" — अनिल विज
समाधान शिविर निपटान में फतेहाबाद बना प्रदेश में नंबर वन फरीदाबाद के बिजली बिलिंग प्रकरण में आयोग के निर्देश, उपभोक्ता को 5,000 रुपये मुआवजा देने के आदेश मत्स्य पालन से जुड़ी कई सेवाएं राइट टू सर्विस के दायरे में नई सेवाओं के लिए समय-सीमा निर्धारित
नूंह, रेवाड़ी, हिसार, जींद, रोहतक और चरखी दादरी के सिविल अस्पतालों में पीपीपी मोड पर जल्द शुरू होंगी एमआरआई स्कैन सेवाएं : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
रबी सीजन के मध्यनजर समय रहते मंडियों में पूरे करें आवश्यक प्रबंध- राजेश नागर प्रदेश में गैस भंडारण आवश्यकता अनुसार पर्याप्त - कृष्ण कुमार बेदी देश की भावी पीढ़ी को भगवान श्री परशुराम के पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा मिलेगी भव्य चौक से: डा. अरविंद शर्मा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद जिला अस्पताल में हार्ट सेंटर का किया उद्घाटन, किफायती दरों पर मिलेगा दिल का इलाज