Wednesday, February 11, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
शहरी क्षेत्रों में स्कूल खोलने हेतू किया जाएगा सर्वे- मुख्यमंत्रीमेगा परियोजनाओं की प्रगति की सख्त निगरानी कर समयबद्ध पूरा करें कार्य : मुख्यमंत्रीलोकायुक्त हरियाणा ने पंचकूला में लोकायुक्त भवन का किया शिलान्यासतलवंडी राणा को हिसार से जोड़ने के लिए बनेगा सुरक्षित व सुगम मार्ग: मंत्री रणबीर गंगवाराज्य स्तरीय समिति बैठक में पानीपत के बहोली की विकास योजना को मिली मंजूरीबजट घोषणा हुई पूरी, हरियाणा के 22 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर हुए शुरूशहरी स्थानीय निकायों की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजितमुख्यमंत्री ने एक ही दिन में 18 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जारी की 1,431 करोड़ रुपये की राशि
 
Haryana

लोकायुक्त हरियाणा ने पंचकूला में लोकायुक्त भवन का किया शिलान्यास

February 11, 2026 09:41 PM

हरियाणा के लोकायुक्त न्यायमूर्ति हरि पाल वर्मा ने आज  पंचकूला के सेक्टर -1 में लोकायुक्त भवन का शिलान्यास किया। इस भवन का निर्माण लगभग 35.25 करोड़ रुपये की राशि से राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई 1.09 एकड़ भूमि पर किया जाएगा।

 

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति हरि पाल वर्मा ने कहा कि यह दिन राज्य में लोकायुक्त संस्था के संस्थागत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति हरि पाल वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सरोज वर्मा भी उपस्थित रही।

 

 उन्होंने कहा कि लोकायुक्त कार्यालय सार्वजनिक प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी के मूल्यों को बनाए रखने में लोकतांत्रिक ढांचे के अंतर्गत अहम भूमिका निभाता है। एक समर्पित लोकायुक्त भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी और इसका निर्माण संस्था को और सशक्त बनाएगा।

 

उन्होंने कहा कि इस आधुनिक चार मंजिला लोकायुक्त भवन में बेसमेंट, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसे संस्था की कार्यगत आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने का वातावरण मिल सकेगा।

 

न्यायमूर्ति वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 35.25 करोड़ रुपये का बजट स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह शासन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भवन निर्माण कार्य अप्रैल 2026 में प्रारंभ किया जाएगा तथा यह भवन 18 माह में बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

 

उन्होंने कहा कि भवन के पूर्ण होने पर यह केवल एक प्रशासनिक संरचना नहीं होगा, बल्कि जनता के विश्वास और संस्था की ईमानदारी का प्रतीक बनेगा। इससे लोकायुक्त कार्यालय अपने वैधानिक दायित्वों का अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेगा, शिकायतों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित होगा और नागरिकों का भरोसा और मजबूत होगा।

 

न्यायमूर्ति वर्मा ने कहा कि लोकायुक्त संस्था भ्रष्टाचार की जांच करने और नागरिकों की शिकायतों के निवारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस संस्था को सुदृढ़ कर सरकार यह स्पष्ट संदेश दे रही है कि वह ईमानदारी से जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। लोकायुक्त एक स्वतंत्र, राज्य-स्तरीय वैधानिक प्राधिकरण है, जिसका उद्देश्य प्रशासनिक अनियमितताओं और सरकारी अधिकारियों द्वारा अधिकारों के दुरुपयोग से संबंधित शिकायतों का समाधान करना है।

 

अपने स्वागत भाषण में लोकायुक्त, हरियाणा के रजिस्ट्रार-II (न्यायिक) श्री वेद प्रकाश सिरोही ने कहा कि लोकायुक्त भवन की आधारशिला संस्था की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने इसे बेहतर अधोसंरचना, सुगम पहुंच और नागरिक-केंद्रित प्रणाली के साझा दृष्टिकोण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह भवन निष्पक्ष जांच और सुशासन व्यवस्था में जनता के विश्वास को और सुदृढ़ करेगा।

 

कार्यक्रम के अंत में हरियाणा लोकायुक्त की सचिव श्रीमती रितु ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

 

इस अवसर पर लोकायुक्त कार्यालय की रजिस्ट्रार-I (न्यायिक) श्रीमती बिमलेश तंवर, हरियाणा राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) टी.पी.एस. मान, हरियाणा रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण के चेयरमैन श्री परनीत सचदेवा, न्यायिक अधिकारी, कालका व पंचकूला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
शहरी क्षेत्रों में स्कूल खोलने हेतू किया जाएगा सर्वे- मुख्यमंत्री मेगा परियोजनाओं की प्रगति की सख्त निगरानी कर समयबद्ध पूरा करें कार्य : मुख्यमंत्री तलवंडी राणा को हिसार से जोड़ने के लिए बनेगा सुरक्षित व सुगम मार्ग: मंत्री रणबीर गंगवा राज्य स्तरीय समिति बैठक में पानीपत के बहोली की विकास योजना को मिली मंजूरी
बजट घोषणा हुई पूरी, हरियाणा के 22 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर हुए शुरू
शहरी स्थानीय निकायों की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित मुख्यमंत्री ने एक ही दिन में 18 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जारी की 1,431 करोड़ रुपये की राशि हरियाणा में बनेगी देश की पहली ‘झूला सेफ्टी पॉलिसी’: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
पेंशन को लेकर विपक्ष फैला रहा भ्रम, हर गरीब तक सीधा लाभ पहुंचा रही है डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट खर्च और जरूरी विभागीय स्कीमों की प्रगति की करी समीक्षा