Wednesday, February 11, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
शहरी क्षेत्रों में स्कूल खोलने हेतू किया जाएगा सर्वे- मुख्यमंत्रीमेगा परियोजनाओं की प्रगति की सख्त निगरानी कर समयबद्ध पूरा करें कार्य : मुख्यमंत्रीलोकायुक्त हरियाणा ने पंचकूला में लोकायुक्त भवन का किया शिलान्यासतलवंडी राणा को हिसार से जोड़ने के लिए बनेगा सुरक्षित व सुगम मार्ग: मंत्री रणबीर गंगवाराज्य स्तरीय समिति बैठक में पानीपत के बहोली की विकास योजना को मिली मंजूरीबजट घोषणा हुई पूरी, हरियाणा के 22 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर हुए शुरूशहरी स्थानीय निकायों की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजितमुख्यमंत्री ने एक ही दिन में 18 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जारी की 1,431 करोड़ रुपये की राशि
 
Haryana

राज्य स्तरीय समिति बैठक में पानीपत के बहोली की विकास योजना को मिली मंजूरी

February 11, 2026 09:40 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की राज्य स्तरीय समिति (SLC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पानीपत के अंतर्गत आने वाले बहोली के विकास नियोजन (डेवलपमेंट प्लान) पर विचार-विमर्श कर स्वीकृति प्रदान की गई।

 

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, वित्तायुक्त व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, श्री राजा शेखर वुंडरू, श्री ए.के.सिंह, श्री अनुराग अग्रवाल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के निदेशक श्री अमित खत्री सहित संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिव एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। उपायुक्त पानीपत एवं करनाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

 

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि नगर एवं ग्राम योजना विभाग द्वारा यह विकास योजना विभाग की नवीनतम नीतियों को सम्मिलित करते हुए, क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों एवं अन्य योजना मानकों को ध्यान में रखते हुए तैयार की है।

 

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि योजना को पानीपत ऑयल रिफाइनरी की वर्तमान स्थिति तथा भविष्य में होने वाली सहायक गतिविधियों को विनियमित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत आवासीय, वाणिज्यिक, सार्वजनिक एवं अर्ध-सार्वजनिक, परिवहन एवं संचार, सार्वजनिक उपयोगिता तथा खुला क्षेत्र जैसे सहायक भूमि उपयोग प्रस्तावित किए गए हैं, ताकि वर्ष 2031 तक अनुमानित 65 हजार की जनसंख्या की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।

 

अब आम जनता से इस संबंध में आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित करने के लिए विभाग द्वारा अधिसूचना प्रकाशित की जाएगी। प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर सुझाव अथवा आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती है। इसके बाद अंतिम विकास योजना प्रकाशित की जाएगी। जिससे नगर एवं आसपास के क्षेत्र के नियोजित विकास को नियंत्रित एवं प्रोत्साहित किया जा सकेगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
शहरी क्षेत्रों में स्कूल खोलने हेतू किया जाएगा सर्वे- मुख्यमंत्री मेगा परियोजनाओं की प्रगति की सख्त निगरानी कर समयबद्ध पूरा करें कार्य : मुख्यमंत्री लोकायुक्त हरियाणा ने पंचकूला में लोकायुक्त भवन का किया शिलान्यास तलवंडी राणा को हिसार से जोड़ने के लिए बनेगा सुरक्षित व सुगम मार्ग: मंत्री रणबीर गंगवा
बजट घोषणा हुई पूरी, हरियाणा के 22 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर हुए शुरू
शहरी स्थानीय निकायों की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित मुख्यमंत्री ने एक ही दिन में 18 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जारी की 1,431 करोड़ रुपये की राशि हरियाणा में बनेगी देश की पहली ‘झूला सेफ्टी पॉलिसी’: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
पेंशन को लेकर विपक्ष फैला रहा भ्रम, हर गरीब तक सीधा लाभ पहुंचा रही है डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट खर्च और जरूरी विभागीय स्कीमों की प्रगति की करी समीक्षा